आरएएस अधिकारी की टिप्पणी पर ब्राह्मण समाज ने जताया विरोध सीएम के नाम सौंपा ज्ञापन
आरएएस अधिकारी की टिप्पणी पर ब्राह्मण समाज ने जताया विरोध सीएम के नाम सौंपा ज्ञापन
दिव्यांग जगत / चितलवाना / रघुवीर शर्मा
अखिल भारतवर्षीय श्री गुर्जरगौड़ ब्राह्मण महासभा के निर्देशानुसार गुर्जर गौड़ ब्राह्मण समाज चितलवाना द्वारा बुधवार को उपखण्ड अधिकारी चितलवाना को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन देकर आरएएस अधिकारी श्री लक्ष्मीकांत बालोत द्वारा की गई टिप्पणी पर कार्यवाही की मांग की। माननीय मंत्री महोदय श्री मुरारी लाल मीणा के स्पेशल असिस्टेंट लक्ष्मीकांत बालोत द्वारा फेसबुक पर माता अहिल्या के प्रति अपमानजनक भाषा का प्रयोग करते हुए अभद्र टिप्पणी की गई, वो निंदनीय है माता अहिल्या के विरुद्ध पूछे गए अपमानजनक प्रश्न से ब्राह्मण समाज ही नहीं अपितु पूरा हिंदू समाज आहत हुआ है ज्ञापन देकर आक्रोश प्रकट किया साथ ही मुख्यमंत्री से मांग की है कि दोषियों के खिलाफ सख्त कार्यवाही की जाए अन्यथा गुर्जरगौड़ समाज को प्रदेश व्यापी आंदोलन करना पड़ेगा। इस अवसर पर तेजाराम ,जयनारायण, श्रवण कुमार, गणपतलाल, राणमल शर्मा, गौतम पंचारिया, कैलाश, ओमप्रकाश,अम्रत, हेमराज, सरूप, गौतम,अजय,सुमेर, दिनेश,दशरत,श्रवण, सुरेश सोहनलाल, प्रवीण, श्रीराम दशरत सुनील सहित कई समाज बन्धु मौजूद थे।


