DESH KI AAWAJ

नसीराबाद छावनी क्षेत्र में लम्पी ग्रस्त गायो के उपचार और कोरेन्टीन जगह की मांग

नसीराबाद छावनी क्षेत्र में लम्पी ग्रस्त गायो के उपचार और कोरेन्टीन जगह की मांग

मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर

अजमेर । नसीराबाद नगर पालिका की प्रथम अध्यक्ष शारदा मित्तल वाल गोमा ने जिला कलेक्टर को पत्र प्रेषित कर नसीराबाद छावनी क्षेत्र में लम्पी बीमारी से ग्रस्त गाय के उपचार और कोरेन्टीन जगह की मांग करी । पूर्व अध्यक्ष द्वारा बताया कि तेजी से पशुओं मे लम्पी बीमारी फेल रही है । जिसकी संख्या में लगातार बढ़ोतरी हो रही हैं । क्षेत्र में आवारा पशुओं की संख्या बहुत होने से इनका किसी प्रकार से उपचार नहीं किया जा रहा ना ही कोई ठोस कदम उठाया जा रहा है । जिसके अभाव में बीमारी से ग्रस्त होकर गौ वंश बुरी तरह से तड़प तड़प कर मर रहे है ।जिनका उपचार करना अतिआवश्यक हो गया है । छावनी क्षेत्र होने के कारण टीकाकरण ,दवाई का पशुओं पर छिड़काव आदि की व्यवस्था नहीं की गई । नगर पालिका द्वारा क्षेत्राधिकार को आधार बना कर नाम मात्र मे गायो का उपचार कर इती श्री कर पूर्ण कर लिया । जिससे अन्य आस पास के आवारा सांड और गाय पर दया का भाव नहीं रखते हुए कोई सुध नहीं ली गई । जिस पर आवारा पशुओं के हित के लिए तत्काल उपचार और कोरेन्टीन जगह कम्यूनिटी हॉल या अन्य किसी सार्वजनिक स्थल का चयन कर बीमारी से ग्रस्त जानवरो के उपचार हेतु आदेश जारी कर उपचार करवाने की मांग की गई । साथ में शारदा मित्तल वाल ने इस पुनीत कार्य में हर सम्भव सहयोग प्रशासन को देने की बात कही ।

admin
Author: admin