वैष्णव बने ग्राम सेवा सहकारी समिति मावशीया के अध्यक्ष
वैष्णव बने ग्राम सेवा सहकारी समिति मावशीया के अध्यक्ष
मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर
अजमेर । नसीराबाद क्षेत्र के ग्राम मावशीया मे ग्राम सेवा सहकारी समिति लिमिटेड के चुनाव के पश्चात बने सदस्यों ने सर्वे सहमति से भागचंद वैष्णव को निर्विरोध अध्यक्ष बनाया । वही उपाध्यक्ष पद पर हेमराज जांगिड़ चुने गए । निर्वाचन अधिकारी सोहन सिंह द्वारा अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष को प्रमाण पत्र प्रदान किया । अध्यक्ष व उपाध्यक्ष सहित समस्त कार्यकारिणी का ग्रामीणो ने माला व साफा पहनाकर स्वागत किया । इस अवसर पर व्यवस्थापक भूपेंद्र सिंह , सहायक अमराव जाट , ज्ञान चंद शर्मा , हरि सिंह चौधरी , पूर्व सी आर सिद्धार्थ चौधरी , प्रहलाद गुर्जर , पंचायत समिति सदस्य पोखर , रामचंद्र सहित सभी सदस्य एंव ग्रामीण उपस्थित थे ।


