ग्रामीण ओलंपिक खेल मैं खिलाड़ियों ने लगाए चौके छक्के
ग्रामीण ओलंपिक खेल मैं खिलाड़ियों ने लगाए चौके छक्के
मंजू डाभी/ दिव्यांग जगत
गुलाबपुरा ।राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय खारी का लांबा में ब्लॉक स्तरीय राजीव गांधी ग्रामीण ओलंपिक खेल 2022 के दूसरे दिन कबड्डी का फाइनल मैच एवं क्रिकेट ,शूटिंग बॉल आदि खेलों का आयोजन हुआ। उपखंड अधिकारी विकास मोहन भाटी ,पंचायत समिति हुरडा प्रधान कृष्ण सिंह राठौड़, विकास अधिकारी ज्योति प्रजापति, तहसीलदार शिल्पा चौधरी द्वारा सभी खिलाड़ियों से परिचय कर उनका उत्साहवर्धन करते हुए खेल की शुरुआत की।
विभागीय प्रतिनिधि सुरेंद्र माहेश्वरी एवं खेल तकनीकी सलाहकार शारीरिक शिक्षक शिव सिंह राठौड़ सुनील लड्ढा ने बताया कि कुल 36टीमें सहित 291खिलाड़ीयो ने भाग लिया। हाकी में बडला एवं कबड्डी पुरुष कोटडी, कबड्डी महिला अटांली, शूटिंग बाल पुरुष कोटडी,महिला क्रिकेट तस्वारिया, विजेता रही।
इस ग्रामीण ओलंपिक खेल में हर उम्र दराज व्यक्ति भाग लेकर खेलों का आनंद ले रहे।
खेल से संबंधित मतभेदों एवं वाद विवादों का निस्तारण हाथों-हाथ ही निर्णायक एवं प्रशासनिक अधिकारियों सहित जनप्रतिनिधियों के सहयोग से किया जा रहा है।
शारीरिक शिक्षक माणकचंद मेवाड़ा ,बाबूलाल रेगर, धनसिंह राठौड़, श्री राम सेन, शरद मेहता, रेखा यादव ,नंदू देवी, सुनीता सामोता, चिरंजीलाल वैष्णव ,धनराज भांबी,महावीर जाट, राजेश चौधरी ,गुलाब चंद तिवारी, रामचंद्र आदि निर्णायक शहीद जगदीश प्रसाद साहू ,सांवरलाल भील, बजरंग मेवाड़ा
अनिल कुमार साहू, सौरभ सोनी, हरलाल गुर्जर, रतन सिंह पवार शंभू सिंह राठौड़, छोटू पुरी ,महावीर सिंह राठौड़ आदि मौजूद रहे।


