DESH KI AAWAJ

हाथों हाथ हुआ दिव्यांग दंपती की समस्या का समाधान

दिव्यांग शर्मिला की जनसुनवाई में हुई सुनवाई, मौके पर ही हुआ निराकरण
बड़वानी 13 सितम्बर 20222/कलेक्टर श्री शिवराजसिंह वर्मा द्वारा मंगलवार को कलेक्टर कार्यालय बड़वानी में जनसुनवाई की जा रही थी। इस दौरान उनके समक्ष जोगवाड़ा निवासी दम्पत्ति श्री चंपालाल एवं उनकी पत्नि श्रीमती शर्मिला ने आवेदन देकर बताया कि वे दोनों दिव्यांग है, परन्तु उन्हे शासन की योजना के तहत दिव्यांग पेंशन का लाभ नही मिल रहा है।
श्रीमती शर्मिला की बात को सुनकर कलेक्टर श्री शिवराजसिंह वर्मा ने फोन के माध्यम से निवाली जनपद के सीईओ से बातकर तुरंत निराकरण करने हेतु निर्देशित किया। कलेक्टर के निर्देशानुसार श्रीमती शर्मिला को जनसुनवाई के दौरान ही पेंशन स्वीकृति पत्र कलेक्टर ने सौंपा। अब शर्मिला को प्रतिमाह 600 रुपये महिना पेंशन प्राप्त होगी।

admin
Author: admin