बामणियां बालाजी धाम मन्दिर पर चोरो ने दी दस्तक
बामणियां बालाजी धाम मन्दिर पर चोरो ने दी दस्तक
बालाजी के जोत , अगरबत्ती करने के पश्चात दान पात्र तोडऩे का किया प्रयास
मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर
अजमेर । नसीराबाद क्षेत्र के एतिहासिक एवं धार्मिक स्थल बामणियां बालाजी धाम मन्दिर पर सोमवार की रात्रि को चोरो ने वहां रखी दान पेटी को तोडऩे का प्रयास किया ,जो निष्फल रहा । मन्दिर पुजारी राजेश वैष्णव ने बताया कि सुबह जब मन्दिर मे पुजा करने के लिए पहुंचा , तो दान पेटी के पास पत्थर पडा होने के साथ दान पेटी का एक पलड खुला मिला , पेटी के अन्दर भी लाँक होने से चोरी करने का प्रयास निष्फल रहा । चोरों ने चोरी के पूर्व बालाजी के जोत कर अगरबत्ती भी जलाई । वही मन्दिर के पीछे दो संन्त निवास कर रहे थे । लेकिन सन्त अन्दर कमरो मे सोने से चोर आये ध्यान नही पडा । इससे संन्तो मे भय व डर बन गया ।


