राजीव गांधी ग्रामीण ओलंपिक खेल कूद प्रतियोगिता 2022 का हुआ भव्य शुभारंभ ।
राजीव गांधी ग्रामीण ओलंपिक खेल कूद प्रतियोगिता 2022 का हुआ भव्य शुभारंभ ।
दिव्यांग जगत/भूपेन्द्र सिंह पंँवार
अराँई, पंचायत समिति अराँई में राजीव गांधी ग्रामीण ओलंपिक खेलकूद प्रतियोगिताओं का उद्घाटन मुख्य अतिथि पंचायत समिति प्रधान सीतादेवी शैतान पूनिया, अध्यक्ष महोदय उपखंड अधिकारी कुलदीप सिंह शेखावत, विशिष्ट अतिथि विकास अधिकारी महोदय पुरुषोत्तम लाल जी शर्मा, पंचायत समिति सदस्य रिद्धकरण जी भील, मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी प्रेमचंद जी अजमेरा , स्वामी विवेकानंद मॉडल स्कूल के प्रधानाचार्य बजरंग लाल देहरु, बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय, दादिया के प्रधानाचार्य रामाकिशन चौधरी, राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय अराँई के प्रधानाचार्य दिलीप जी, जिला खेल प्रतिनिधि राघवेंद्र जी गोड एवं कार्यक्रम संयोजक व समन्वयक कार्यवाहक प्रधानाचार्य राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय अराँई रमेश चंद शर्मा की गरिमामयी उपस्थिति में हुआ। अध्यक्ष महोदय कुलदीप सिंह जी शेखावत ने खिलाड़ियों से आह्वान किया कि वे खेल में बिना हार जीत की भावना से, खेल को खेल की भावना से खेलें। हार मानना और हार स्वीकार करना दोनों अलग-अलग बातें होती है। अपना श्रेष्ठतम प्रदर्शन करने के बाद भी यदि हम खेल में हार जाते हैं , तो हमें हार स्वीकार करनी चाहिए और अपनी कमियों की समीक्षा कर अपने खेल स्तर को सुधारने का प्रयास करना चाहिए। आदरणीय मुख्य अतिथि महोदय पंचायत समिति प्रधान सीता देवी पूनिया ने ध्वजारोहण कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया। अध्यक्ष महोदय ने कार्यक्रम के उद्घाटन एवं शुभारंभ की घोषणा की व खिलाड़ियों से अपील की कि वे खेल को खेल की भावना से खेले। उन्हें खेल को बिना हार जीत के भाव से खेलना चाहिए। खेल व्यक्ति के व्यक्तित्व निर्माण में मदद करते हैं। ग्रामीण ओलंपिक के आयोजन से गांव की खेल प्रतिभाओं को तलाशने, तराशने और आगे तरक्की करने का सुनहरा मौका मिलेगा। इसलिए उन्हें अपना श्रेष्ठ प्रदर्शन करना चाहिए। इस कार्यक्रम अध्यक्ष महोदय उपखंड अधिकारी जी ने कार्यक्रम के शुभारंभ की घोषणा की। खिलाड़ियों ने खेल को खेल की भावना से खेलने की शपथ ली। इस कार्यक्रम में राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय अरांई की बालिकाओं ने राजस्थानी घूमर नृत्य पर विहंगम सामूहिक नृत्य की प्रस्तुति दी । राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय की बालिकाओं ने पैरोडी आधारित सामूहिक नृत्य की शानदार प्रस्तुति दी। मॉडल स्कूल के विद्यार्थियों ने स्वस्थ योग परंपरा पर आधारित आदियोगी का सामूहिक नृत्य प्रस्तुत किया, जिसने सभी खिलाड़ियों और दर्शकों का मन मोहित कर लिया। इस कार्यक्रम में जिला खेल प्रतिनिधि श्री राघवेंद्र जी गॉड ने खेल नियमों की विस्तार से जानकारी दी और खिलाड़ियों से अपील की कि वे निष्पक्ष निर्णायक मंडल के निर्णयों पर पूर्ण विश्वास रखते हुए खेल को शुद्ध मनोयोग से खेलें और उन्होंने यह भी कहा कि खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ने के लिए समुचित अवसर दिए जाएंगे । उनके साथ बिना किसी भेदभाव के निष्पक्ष निर्णय लेकर के उन्हें आगे बढ़ने का अवसर दिया जाएगा । मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी महोदय श्रीमान प्रेमचंद जी अजमेरा ने पधारे हुए सभी अतिथियों का हार्दिक अभिनंदन किया एवं कार्यक्रम के समापन पर कार्यवाहक प्रधानाचार्य श्री रमेश चंद जी शर्मा ने पधारे सभी अतिथियों का, गणमान्य नागरिक बंधुओं का, सभी सम्मानित जनप्रतिनिधियों एवं खिलाड़ियों का आभार प्रदर्शित किया। राजीव गांधी ग्रामीण ओलंपिक खेल कूद प्रतियोगिता 2022 ब्लॉक स्तरीय कार्यक्रम के आयोजन में वरिष्ठ शारीरिक शिक्षक धर्म सिंह मीणा एवं ग्राम विकास अधिकारी श्री दौलत जी का विशेष योगदान रहा। निष्पक्ष निर्णायक दल के सभी शारीरिक शिक्षकों एवं कर्मचारियों ने बढ़-चढ़कर के कार्यक्रम को सफल बनाने में योगदान प्रदान किया।साथ ही पंचायत समिति अरांँई की 22 ग्राम पंचायतों से पधारे हुए टीम प्रभारियों एवं खिलाड़ियों की गरिमामयी उपस्थिति ने कार्यक्रम को भव्य और दिव्य स्वरुप प्रदान किया। उद्घाटन मैच के रूप में महिला कबड्डी का मैच सिरोंज और एवं भामोलाव के साथ खेला गया। भामोलाव टीम विजेता रही। इसी प्रकार महिला कबड्डी में अराँई, छोटा लांबा, कटसूरा , सान्दोलिया व बोराडा की टीम विजेता रही , जो आगे वाले मैचों में खेलेंगे। इसी प्रकार महिला खो-खो में भामोलाव, अराँई, कालानाडा व डबरेला की टीमें विजेता रही। साथ ही कल आगामी मैच संलग्न सूची एवं पूर्व निर्धारित मैच ड्रा के अनुसार होंगे ।उद्घाटन मैच के दौरान मुख्य कार्यकारी अधिकारी श्रीमान हेमंत स्वरूप जी माथुर ने उपस्थित होकर खिलाड़ियों का उत्साह वर्धन किया। साथ ही इस कार्यक्रम में तहसीलदार महोदय भी पहुंचे। उद्घाटन कार्यक्रम का मंच संचालन व्याख्याता नंदकिशोर माली एवं रूप नारायण टेलर ने किया।


