DESH KI AAWAJ

गणेश विसर्जन के दौरान ग्राम झोला मैं हादसा- 56 वर्षीय दिव्यांग रामभरोस यादव की तालाब मैं डूबने से मौत

गणेश विसर्जन के दौरान ग्राम झोला मैं हादसा- 56 वर्षीय दिव्यांग रामभरोस यादव की तालाब मैं डूबने से मौत

कमल साहू / दिव्यांग जगत

मध्यप्रदेश, सिवनी (केवलारी) ग्राम झोला मैं गणेश प्रतिमाओं के विसर्जन का दौर शनिवार को सुबह से शाम तक चला। विकासखंड केवलारी अंतर्गत केवलारी से 7 किलोमीटर दूर गांव झोला निवासी रामभरोस उर्फ लूला पिता जोगीलाल यादव 56 वर्षीय गांव में विराजे गणपति प्रतिमा विसर्जन करने ग्रामवासियों के साथ शनिवार दोपहर 2 बजे तालाब पहुंचा। जहां शनिवार को गणेश प्रतिमा विसर्जन के बाद तालाब में रामभरोस(दिव्यांग) डूब गया।

तालाब में लगभग 10-12 फीट पानी भरा है। तालाब के बीचो बीच रामभरोस के डूबने से शनिवार को पूरे दिन व रात में तलाशी अभियान में जुटे रहे। केवलारी थाना प्रभारी किशोर बावनकर ने सैनिक विजेंद्र दुबे व कमलेश शर्मा को इस कार्य के लिए भेजा। जहां रात भर तलाशी अभियान के पश्चात रविवार को सुबह लगभग 8:30 बजे रामभरोस का शव तालाब के बीचो बीच मिला। जिसे बाहर निकाला गया।

रामभरोस का शव मिलते ही परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है ,परिवार का पालन-पोषण रामभरोस के द्वारा गाँव की गायों को चराकर उसके द्वारा प्राप्त आय से किया जाता था। गाँव के लोगों के लिये रामभरोस का चला जाना एक अपूर्णीय छति है। पुलिस ने शव का पंचनामा कर शव पोस्टमार्टम के लिए केवलारी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भिजवा दिया है। इस घटना के बाद गांव में मातम पसरा है।

admin
Author: admin