जसोल से दर्शन कर घर जा रहे श्रद्धालुओ की कार को ट्रक ने मारी टक्कर चार की मौत
जसोल से दर्शन कर घर जा रहे श्रद्धालुओ की कार को ट्रक ने मारी टक्कर चार की मौत
दिव्यांग जगत / सवाई प्रजापत
गुड़ामालानी – श्रद्धालुओं से भरी कार की ट्रक से भिड़ंत में 3 महिलाओं सहित चार लोगों की मौत हो गई इस एक्सीडेंट में एक बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया परिवार गुजरात से जसोल दर्शन करने के लिए आया था घर लौटते समय शनिवार सुबह करीब 8 बजे ट्रक ने कार को जबरदस्त टक्कर मार दी पुलिस ने बताया कि आरोपी ड्राइवर ट्रक छोड़कर मौके से फरार हो गया है घटना सिणधरी थाना क्षेत्र के हाईवे पर भाटा गांव के पास की है पुलिस ने घायलों को गुडामालानी हॉस्पिटल में एडमिट करवाया जहां दो महिलाओं और एक पुरुष को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया वही एक घायल महिला और बच्चे को सांचौर रेफर कर दिया गया सांचौर हॉस्पिटल पहुंचने पर एक और घायल महिला की मौत हो गई वहीं बच्चे का इलाज जारी है गुडामालानी डीएसपी ने बताया कि मृतक में कमलादेवी उम्र 70 वर्ष पत्नी चंदीराम निवासी भीलड़ी बनासकांठा राजेश पुत्र कैलाश महेश्वरी उम 22 निवासी धानेरा बनासकांठा महिला द्रोपदी 65 वर्ष भाई धानेरा बनासकांठा मनीषा उम्र 32 साल निवासी धानेरा बनासकांठा शामिल है गुडामालानी की मोर्चरी में रखवाया गया एक ही परिवार के जानकारी के अनुसार राजेश राजू भाई के साथ में दो बुआ वह एक मासी की मौत हो गई हादसे में 8 वर्षीय मोंटू की मां की भी मौत हो चुकी है राजेश का सप्लाई का व्यापार था यह सभी 8 सितंबर को गुजरात धानेरा से जसोल मंदिर के लिए आए थे शनिवार सुबह करीब धानेरा जसोल से धानेरा के लिए निकले थे पुलिस के अनुसार सुबह करीब 7 बजे परिवार जसोल मंदिर से गुजरात के लिए निकला था करीब 1 घंटे बाद 8 बजे कार को सामने से आ रही ट्रक ने टक्कर मार दी टक्कर इतनी भीषण थी कि कार के आगे से पूरी तरह से गई स्थानीय लोगों ने बताया कि एक्सीडेंट के यहां चीख-पुकार मच गई घायलों को निकालने का प्रयास किया गया लेकिन आज से इतना भयानक था कि पुलिस आने के बाद ही उनकी मदद की जा सके जानकारी के अनुसार ट्रक गुजरात से बालोतरा जा रहा था जो तेज रफ्तार में था कार को टक्कर मारने के बाद तक की सड़क के साइड में जाकर स्त्री का तो गया वहीं ड्राइवर मौके से भाग निकला पुलिस इस घटनाक्रम को लेकर जांच पड़ताल में जुटी


