जोधपुर मे आयोजित भाजपा बूथ महासम्मेलन मे पहुँचा भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा जैसलमेर
जोधपुर मे आयोजित भाजपा बूथ महासम्मेलन मे पहुँचा भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा जैसलमेर
दोसे खान जुनेजा /दिव्यांग जगत
भणियाणा भारतीय जनता पार्टी राजस्थान द्वारा जोधपुर में आयोजित बूथ महासम्मेलन में भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा जैसलमेर के जिला अध्यक्ष कादर बक्श बाहला के नेतृत्व में जिले के विभिन्न बूथ अध्यक्षों ने भाग लिया और यहां से एक प्रण लिया कि आने वाले विधानसभा और लोकसभा चुनाव में पूर्णतया बहुमत के साथ भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनाएंगे राजस्थान में!
इस बूथ महासम्मेलन में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह अपने संबोधन करते हुए वर्तमान में राजस्थान की कांग्रेस सरकार द्वारा राज्य में जो आम जनता के ऊपर अत्याचार किऐ जा रहे हैं उनका उल्लेख किया !


