कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भारत जोड़ो यात्राओं का किया शुभारंभ
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भारत जोड़ो यात्राओं का किया शुभारंभ
(पंडित पवन भारद्वाज) (दिव्यांग जगत)( नीमराणा)
मुण्डवार विधानसभा क्षेत्र में आज कांग्रेस पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी एआईसीसी महासचिव एवं आसाम प्रभारी भवर जितेंद्र सिंह , कैबिनेट मंत्री टीकाराम जूली के आव्हान पर जिला अध्यक्ष योगेश मिश्रा के निर्देशानुसार मुंडावर विधानसभा के नीमराणा ब्लॉक में पीसीसी सदस्य मुंडावर कविता यादव के नेतृत्व एवं जिला महासचिव एवं पूर्व ब्लाक अध्यक्ष अशोक मुद्गल की अध्यक्षता मे ‘भारत जोड़ों यात्रा’का कृष्णा टावर नीमराणा से नेशनल हाईवे 48 तक निकाली गई यात्रा इस मौके पर नीमराणा पूर्व सरपंच सतीश मुद्गल,मालाराम जांगिड़, धर्मपाल जांगिड़, दयाराम यादव, राजीव मुद्गल, मुन्नीलाल बाल्मिक, राधेश्याम बड़सीवाल,राजेश शर्मा, भीम सिंह, जतिन जांगिड़, प्रदीप जांगिड़, हरमेश जांगिड़, विपिन मुद्गल सहित सैकड़ों कार्यकर्ता यात्रा में शामिल हुए


