देरांठू मे कापँरेटिव सोसायटी के चुनाव 14 को
देरांठू मे कापँरेटिव सोसायटी के चुनाव 14 को
वही 12 मे से 6 वार्ड हुऐ निर्विरोध निर्वाचित
भटियाणी मे आज लिऐ जायेंगे आवेदन
मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर
अजमेर । अजमेर कापँरेटिव सोसायटी के चुनाव के तहत देरांठू ग्राम पंचायत मुख्यालय पर चुनाव 14 सितम्बर को चुनाव होगे । चुनाव अधिकारी प्रहलाद सोनी व भटियाणी कापँरेटिव सोसायटी के व्यस्थापक गोपीलाल सैन ने बताया कि देरांठू मे 12 वार्डों के लिए 6 अगस्त को 5 बजे तक नामांकन चला । जिसमे आवेदन प्रक्रिया मे 6 वार्ड निर्वीरोध निर्वाचन हुऐ । जिसमे वार्ड 2 से राजकुमार पुत्र कालु मेघवंशी , वार्ड 4 से निर्मला पत्नी धर्मेंद्र जाट , वार्ड 6 से कालु पुत्र मगंला प्रजापत , वार्ड 7 से गुलाब मीणा राताखेडा , वार्ड 8 से गणेश पुत्र रामपाल वैष्णव व वार्ड 9 से शशिकला पत्नी मुकेश दाधीच निर्वीरोध निर्वाचित हुए । वही अब वार्ड 1 मे गोपाल माली व जयसिंह रावत , वार्ड 3 मे शैतान माली व सुखपाल जाट , वार्ड 5 मे राजू जाट व सावरा जाट , वार्ड 10 मे राजेन्द्र सिंह राठौड़ व रवि चौधरी , वार्ड 11 मे रामलाल नायक व पवन माली एवं वार्ड न. 12 मे दिनेश चोधरी व महावीर मेघवंशी दावेदारी मे मैदान मे है । चुनाव 14 सितंबर को सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक होगे । इसके पश्चात 15 तारीख को गिनती होगी । जिसके पश्चात अध्यक्ष व उपाध्यक्ष चुने जायेंगे । देरांठू मे वर्तमान मे 500 कापँरेटिव सोसायटी के सदस्य है । वही भटियाणी मे कापँरेटिव चुनाव हेतू आज गुरुवार को नामांकन भरे जायेंगे ।


