DESH KI AAWAJ

धरोल बने अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा ट्रस्ट चितोड़गढ़ के जिला अध्यक्ष

धरोल बने अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा ट्रस्ट चितोड़गढ़ के जिला अध्यक्ष

गुलाबपुरा। अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा ट्रस्ट जिला चित्तौड़गढ़ की कार्यकारिणी की बैठक होटल इंदिरानी पैलेस में हुई ,जिसमें संगठन का विस्तार किया गया तथा निर्विरोध सर्वसम्मति से जिसमें अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा ट्रस्ट संगठन का जिलाध्यक्ष प्रहलाद सिंह शक्तावत धरोल को चुना गया को ।कैलाश सिंह शक्तावत ने राष्ट्रीय अध्यक्ष जी ऋषि पाल सिंह परमार एवं संभाग अध्यक्ष गुलाब सिंह का हार्दिक आभार व्यक्त किया एवं तथा साथ ही बताया कि वह समाज के लिए सदैव तैयार एवं तत्पर रहेंगे ,इसके साथ ही उन्होंने कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए जिला संरक्षक महिपाल सिंह फाचर सोलंकी, जिला महामंत्री शक्ति सिंह राठौड सांवलपुरा ,जिला महामंत्री बाबू सिंह भाटी मुरोली , जिला महामंत्री प्रवीण सिंह भाटी डंगलाखेडा , जिला कार्यकारिणी सदस्य देवेन्द्र सिंह राठौड़ सांवलपुरा , जिला कार्यकारिणी सदस्य राजेन्द्र सिंह शक्तावत धरोल, जिला विधि सलाहकार एवं कोषाध्यक्ष सूर्य करण सिंह सोलंकी अकोलागढ ,जिला कार्यकारिणी सदस्य वीरेंद्र सिंह डेलवास को संगठन के पदाधिकारियों के रूप में जिम्मेदारी दी। इस अवसर पर संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष ऋषिपाल सिंह परमार और मेवाड़ संभाग अध्यक्ष गुलाब सिंह अकोलागढ, वरिष्ठ संभाग उपाध्यक्ष गजेंद्र सिंह अमरगढ़ एवं समाज के राजपूत सरदार उपस्थित रहे ।इस अवसर पर यह निर्णय लिया गया कि जल्दी ही चित्तौड़गढ़ जिले में जातिगत आरक्षण के विरोध में एक भव्य रैली का आयोजन किया जाएगा।
प्रदेश महामंत्री एवं जिला अध्यक्ष भीलवाडा महेंद्र सिंह जामोला ने फोन पर नवनियुक्त अध्यक्ष को बधाई दी एवं सभी पदाधिकारियों को शुभकामनाएं प्रेषित की।

admin
Author: admin