DESH KI AAWAJ

ठाकुर जी की रैवाडिया निकलेगी गाजे बाजे के साथ

जलझूलनी एकादशी कल

ठाकुर जी की रैवाडिया निकलेगी गाजे बाजे के साथ

मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर

अजमेर । जिले मे कल मगंलवार को जलझुलनी एकादशी पर मन्दिरों से सज धज कर ठाकुर जी रैवाडिया निकलगी । रैवाडियो के आगे भक्त गण झालर , शंख के साथ भजन कीर्तन करते हुये नगर भ्रमण कर तालाब की पाल पर ठाकुर जी रैवाडिया लेकर जायेंगे । जहां भगवान को जल स्नान कराने के पश्चात सामुहिक महाआरती होगी व प्रसाद वितरित किया जायेगा । वही देरांठू कस्बे मे भी फडोल्या मन्दिर , ढाबा मन्दिर , राघुदास जी मन्दिर , बडी तेला मन्दिर की रैवाडिया गाजे बाजे के साथ शाम 4 बजे निकलेगी जो जैन नसिया जायेगी वही दगौल्या समाज , बडवाल समाज व माली रावत समाज के मन्दिरों से रैवाडिया तलाई पर जायेगी । जहाँ सभी रैवाडियो को जल विहार कराने के पश्चात आरती होगी । सांय को सभी रैवाडिया बगीची बालाजी मे ठहराई जायेगी । जहां रात्रि मे भजन कीर्तन होगे । सुबह सभी रैवाडिया वापस अपने अपने मन्दिर प्रस्थान करेंगी ।

admin
Author: admin