जाट समाज संस्थान भादरा ने आर.जे.एस.में चयन होने पर पल्लवी बेनीवाल का किया सम्मान
जाट समाज संस्थान भादरा ने आर.जे.एस.में चयन होने पर पल्लवी बेनीवाल का किया सम्मान
–नियामत जमाला–
भादरा, 4 सितंबर / राजस्थान न्यायिक सेवा (आर.जे.एस.) में पहले ही प्रयास में सफल होकर भादरा का नाम गौरवान्वित करने वाली भादरा के वरिष्ठ अधिवक्ता भूपसिंह बेनीवाल की सुपौत्री पल्लवी बेनीवाल पुत्री राजेन्द्र बेनीवाल एडवोकेट का रविवार को जाट समाज संस्थान भादरा की ओर से स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मान किया गया। इस अवसर पर जाट समाज के अध्यक्ष बलवन्त सिंह सहू , सचिव रामस्वरूप कस्वां , कोषाध्यक्ष धर्मपाल भाम्भू, सूर्यपाल कस्वां , नवीन महिया, सुनील बेनीवाल (बबल ) , देवेन्द्र बेनीवाल , बलवीर सहारण , अमरजीत बेनीवाल , दीपेश बेनीवाल , वरुण चौधरी , रचित चौधरी, रोहित , विक्रम चौधरी और जाट समाज के अन्य विभिन्न गणमान्य लोग मौजूद थे। जाट समाज संस्थान के सदस्यों ने पल्लवी बेनीवाल को जाट समाज का नाम रोशन करने के लिए धन्यवाद दिया और उनके उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी। इस दौरान पल्लवी बेनीवाल के पिता एड.राजेन्द्र बेनीवाल व दादा वरिष्ठ अधिवक्ता चौधरी भूपसिंह बेनीवाल भी मौजूद थे।
फोटो- आर.जे.एस.में चयन होने पर पल्लवी बेनीवाल का सम्मान करते जाट समाज संस्थान के पदाधिकारी व सदस्य


