झडवासा हाईवे पर गाय को बचाने के चक्कर मे टेलर पलटा , ट्रेलर के हुए दो टुकड़े, चालक की हालत हुई गम्भीर
झडवासा हाईवे पर गाय को बचाने के चक्कर मे टेलर पलटा , ट्रेलर के हुए दो टुकड़े, चालक की हालत हुई गम्भीर
मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर
अजमेर । नसीराबाद के निकट झड़वासा के हाइवे 48 पर एक ट्रेलर के गाय को बचाने में हुए दो टुकड़े, चालक की हालत बनी गम्भीर । जानकारी के अनुसार
शनिवार की शाम को अंधेरा होते ही एक ट्रेलर पंजाब से माल भरकर गुजरात जा रहा था की झड़वासा हाइवे पर बड़ी पुलिया उतरते ही डाउन में एक गाय को बचाने में टेलर चालक द्बारा अचानक ब्रेक लगाने से टेलर पलट गया व टेलर के दो टुकड़े हो गए और ट्रेलर ट्रॉली और घोड़ा पटरी पर आ गया।
सूचना मिलते ही ग्राम झडवासा सरपंच भँवर सिंह गौड मौके पर पहुंचे और टेलर मे फसे चालक व परिचालक को बाहर निकला और हाइवे एम्बुलेंस बुलाकर नसीराबाद अस्पताल पहुंचाया।वही चालक परिचालक को टेलर से बाहर निकलने में सरपंच भँवर सिंह के सीधे पैर में कील लग गई । जिससे पैर से काफी खून बह गया और उन्हें खुद ही इलाज के बांदनवाड़ा अस्पताल जाना पड़ा।
इस दुर्घटना में पंजाब में रोपड़ के ट्रेलर चालक सुखदेव पुत्र जगपाल सिंह सोढ़ी बुरी तरह घायल हो गए । वही परिचालक विकास की हालत ठीक है।


