DESH KI AAWAJ

सबका घर आश्रम में एक और पहुंचा लावारिस

सबका घर आश्रम में एक और पहुंचा लावारिस

मुकेश पोटर/दिव्यांग जगत

दौसा-सबका घर आश्रम दौसा मे सुबह 7.00 बजे सदर थाना दौसा से नरेन्द्र सिंह हैड कांस्टेबल, विनोद कुमार कांस्टेबल एक लावारिस व्यक्ति को छोड़ कर गए जो अपना नाम छेदा लाल पिता नवल कोली गाँव बैलातला जिला महोबा (उ.प.) बता रहा है यह व्यक्ति यहा आराम से रह सकेगा। इस अवसर पर संस्था निदेशक नवल किशोर भांकरी ने कहा की इसको जो कोई भी पहचानता हो वो इसके परिजनों को सूचित करे।और परिजनों के बारे में हमें बताये ताकि इसे अपने परिवार वालो से मिला सके नवल किशोर भांकरी ने कहा की इस प्रकार कोई भी वयक्ति इस तरह के लावारिस] विक्षिप्त लोगो को सबका घर आश्रम मे छोड़ सकते है भांकरी ने कहा की 6 से 18 वर्ष तक के डीफ एंड डम्ब (गूंगे बहरे) व मेंटल रिटायर (एमआर) बच्चो के लिए आवासीय निशुल्क शिक्षा दी जाती है अगर किसी की जानकारी में ऐसे बच्चे हो तो वो सबका घर आश्रम दौसा में छोड़ सकते है उन्होंने आम जनता से अपील की है की आप सभी इस सबका घर आश्रम में अधिक से अधिक सहयोग प्रदान करे।

admin
Author: admin