DESH KI AAWAJ

ग्राम विकास अधिकारियों व सरपंचों की हडताल के कारण ग्राम पंचायत स्तर पर आज आयोजित होने वाला जनसुनवाई कार्यक्रम फ्लॉफ रहा

ग्राम विकास अधिकारियों व सरपंचों की हडताल के कारण ग्राम पंचायत स्तर पर आज आयोजित होने वाला जनसुनवाई कार्यक्रम फ्लाँक रहा

मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर

अजमेर । राज्य सरकार द्बारा आमजन की समस्याओं का स्थानीय स्तर पर ही निराकरण करने के लिए आज गुरुवार को ग्राम पंचायतों मे आयोजित होने वाला त्रि-स्तरीय जनसुनवाई कार्यक्रम ग्राम विकास अधिकारियों व सरपंच संघ की चल रही हडताल के कारण कई ग्राम पंचायतों मे शिविर फ्लाँक रहा । आयोजित जनसुनवाई मे कई ग्राम पंचायतो मे प्रशासनिक अधिकारी ही नही पहुंचे । साथ ही कई ग्रामीण क्षेत्रों मे जनसुनवाई की जानकारी ग्रामीणो को भी नही मिली , जिससे शिविर फ्लाँक रहे । वही देरांठू मे कनिष्ठ सचिव अमित कुमार चावरिया ने बैठ कर ग्रामीणो की समस्याए सुनी । जिसमे कुछ ग्रामीणो के साथ पंचायत सहायक बैठे नजर आए ।

admin
Author: admin