DESH KI AAWAJ

चार माह से वेतन नहीं मिलने पर मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपा

चार माह से वेतन नहीं मिलने पर मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपा

दिव्यांग जगत / बाड़मेर / रघुवीर शर्मा

वित्तीय वर्ष 2022-23 के बजट सत्र में माननीय मुख्यमंत्री द्वारा जनता जल कार्मिकों को जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग में स्थानांतरित करने पर उन्हें पिछले 4 चार माह से मासिक पारिश्रमिक नहीं मिलने पर आज बाड़मेर जिले के इंटक के जिला अध्यक्ष जगदीश चौहान के नेतृत्व में जनता जल कार्मिकों द्वारा जिला कलेक्टर को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा गया
राजस्थान सरकार द्वारा मनोनीत श्रम सलाहकार बोर्ड के सदस्य जगदीश चौहान ने बताया कि जलदाय विभाग में ये कार्मिकों स्थाई करर्मचारियो के बराबर विभाग में चार माह से काम कर जनता को जल संधारण व संचालन कार्य करने के उपरांत भी चार महीने से पारिश्रमिक नहीं मिलने पर इनका घर परिवार चलाना मुश्किल हो गया है।
इस दौरान राजस्थान सरकार द्वारा म्श्रम सलाहकार बोर्ड के सदस्य मनोनीत होने पर श्रमिकों ने जगदीश चौहान का छाफा व माल्यार्पण कर स्थानीय डाक बंगले में स्वागत किया गया है। ।
इस दौरान सार्वजनिक निर्माण विभाग , बिजली विभाग,जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग से संबंधित पदाधिकारियों ने भाग लिया

admin
Author: admin