DESH KI AAWAJ

श्री बामणियां बालाजी धाम का मेला बडे धूमधाम से भरा

श्री बामणियां बालाजी धाम का मेला बडे धूमधाम से भरा

मेले मे गाजे बाजे के साथ आस पास के ग्रामीण क्षेत्रों से भी झण्डे आये

मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर

अजमेर । नसीराबाद क्षेत्र के ऐतिहासिक एवं धार्मिक स्थल श्री बामणियां बालाजी धाम का वार्षिक मेला सोमवार को बडे धूमधाम से भरा । मेले मे देरांठू , लोहरवाड़ा , भटियाणी के साथ देरांठू के तलाई स्थित शिव मन्दिर से रावत समाज की ओर से बैण्डबाजों व झाकियो के साथ झण्डा आया । वही शाम को लम्बा बालाजी मोहल्ले से भी गाजे बाजे के साथ झण्डा आया । नसीराबाद के राजनारायण रोड स्थित शिव मन्दिर से भी बाबूलाल सोनी के सानिध्य मे 21 झण्डों के साथ भक्त गण झण्डे लेकर बालाजी आये । रविवार रात्रि को भजन संध्या मे भजन गायक धनराज मीणा बून्दी ने शानदार भजनो की प्रस्तुति दी । मेले पर दिन भर बालाजी के झण्डों का आना चलता रहा । जो देर शाम तक अनवरत चलता रहा । ग्रामीणो ने मेले मे लगी मनिहारी , मिठाइयों की दुकानों से जमकर खरीदारी की । पुजारी मुकेश वैष्णव ने बताया कि इस अवसर बालाजी महाराज के विशेष चोला चढा श्रृंगार किया गया ।

admin
Author: admin