DESH KI AAWAJ

ग्रामीण ओलंपिक खेलों का हुआ आगाज

ग्रामीण ओलंपिक खेलों का हुआ आगाज

पंडित पवन भारद्वाज दिव्यांग जगत मुण्डवार
सोड़ावास। समीपवर्ती ग्राम पंचायत मानका पीईईओ परिक्षेत्र में सोमवार को भारत रत्न मेजर ध्यानचंद के जन्मदिन खेल दिवस से प्रथम राजीव गांधी ग्रामीण ओलम्पिक खेलों का शुभारंभ एवं उद्घाटन कार्यक्रम सम्पूर्ण हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ । ग्रामीण ओलम्पिक खेलों के झंडारोहण के पश्चात कार्यक्रम के अध्यक्ष भामाशाह तेजपाल रस्तोगी द्वारा खेल प्रारंभ होने की विधिवत घोषणा की गई । इन खेलों में विभिन्न आयु वर्ग के खिलाड़ी पूरे जोश खरोश के साथ हिस्सा ले रहे हैं । अतिथियों द्वारा रिबन फीता काटकर खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया गया । आयोजन चार दिनों तक चलेगा जिसमें उद्घाटन मुकाबला कबड्डी पुरूष वर्ग की टीमों के मध्य खेला गया । इस अवसर पर बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं खेलप्रेमी मौजूद रहे । कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सेवानिवृत्त प्राध्यापक राजेंद्र कुमार , विशिष्ट अतिथि भामाशाह वीरेन्द्र लाम्बा एवं विशेष आमंत्रित अतिथि के रूप में वरिष्ठ पत्रकार नवीन जेवरिया की उपस्थिति रही । आयोजन कमेटी के सदस्य रोहताश, ताराचंद चौधरी , समिति अध्यक्ष लालसिंह मीना एवं उम्मेद यादव एवं भरत मीना सहित राउमावि मानका एवं रामसिंहपुरा के स्टाफ सदस्य गणों का विशेष सहयोग रहा । रेफरी के रूप में शारीरिक शिक्षक वेदकौर यादव , व्याख्याता प्रियंका यादव एवं अध्यापक सुरेन्द्र यादव ने भूमिका निभाई । पीईईओ प्रवीण कुमार यादव द्वारा सभी का आभार व्यक्त किया गया एवं खेल भावना तथा अनुशासन से खेलने पर बल दिया गया । कार्यक्रम का मंच संचालन प्रख्यात उद्घोषक राजा पंडित द्वारा किया गया ।

admin
Author: admin