DESH KI AAWAJ

उनियारा में एनएसयूआई की हुई चामुंडा माता के परिसर में बैठक ।

उनियारा में एनएसयूआई की हुई चामुंडा माता के परिसर में बैठक ।
अशोक सैनी/ दिव्यांग जगत।
उनियारा/ टोंक।
उनियारा में स्थित चामुंडा माता मंदिर के परिसर में शनिवार को छात्र संघ चुनाव को लेकर एनएसयूआई की बैठक का आयोजन पूर्व जिलाध्यक्ष जसराम मीणा की अध्यक्षता में किया गया बैठक के प्रारंभ होने से पहले पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी का जन्म दिवस मनाया गया जिस पर सभी छात्र- छात्राओं ने पुष्पांजलि अर्पित की एवं अपने अपने विचार रखें। इसके बाद एनएसयूआई जिला अध्यक्ष जसराम मीणा ने 26 तारीख को छात्र संघ चुनाव के बारे में विस्तार से उपस्थित छात्र- छात्राओं को संबोधित किया तथा एनएसयूआई की चारों सीटों पर चुनाव जीतने के लिए छात्र छात्राओं से अपील की उपस्थित छात्र छात्राओं ने चुनाव लड़ने के लिए अपने आवेदन ब्लॉक अध्यक्ष आसाराम मीणा के समक्ष रखें इस दौरान कुल 15 आवेदन प्राप्त हुए। उपस्थित छात्र छात्राओं को भीम सिंह गौड़ ,मोहन मीणा, बंसी लाल मीणा, धर्म प्रकाश गुर्जर ,मनोज मीणा, राहुल शर्मा ,मनमोहन मीणा ,पुखराज पगड़ी, अमित कुमार पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष ने संबोधित किया इस दौरान हेमा कुमारी ,फोरू लाल ,धर्मराज मीणा ,जमुनालाल ,ऋषिकेश सहित कहीं छात्र नेता व एनएसयूआई के छात्र-छात्राएं मौजूद थे।

admin
Author: admin