DESH KI AAWAJ

हाथीपुराबास विद्युत फीडर में पूर्व की भांति विद्युत व्यवस्था सुचारू करने व फीडर क्षेत्र से अन्यत्र विद्युत आपूर्ति नहीं करने की मांग का सौंपा ज्ञापन

हाथीपुराबास विद्युत फीडर में पूर्व की भांति विद्युत व्यवस्था सुचारू करने व फीडर क्षेत्र से अन्यत्र विद्युत आपूर्ति नहीं करने की मांग का सौंपा ज्ञापन

भादरा, 18 अगस्त (नियामत जमाला ):भादरा के हाथीपुराबास विद्युत फीडर से जुड़े क्षेत्र में गत कुछ दिनों से विद्युत आपूर्ति में बार बार आ रहे व्यवधान से लोगों को हो रही परेशानी का स्थाई समाधान कराने के लिए हाथीपुराबास विद्युत फीडर में पूर्व की भांति विद्युत व्यवस्था सुचारू करने व फीडर क्षेत्र से अन्यत्र विद्युत आपूर्ति नहीं करने की मांग को लेकर गुरुवार को वार्ड नंबर 7 के पार्षद हरिप्रकाश शर्मा व वार्ड नंबर 8 की पार्षद पूनम वर्मा के प्रतिनिधि किशनलाल वर्मा व अन्य ने सहायक अभियंता जोधपुर विद्युत वितरण निगम भादरा के नाम सम्बोधित ज्ञापन विद्युत निगम के कनिष्ठ अभियंता ( शहरी ) आशीष कुमार को सौंपा हैं।ज्ञापन में आरोप लगाया गया हैं कि हाथीपुराबास विद्युत फीडर से राजनैतिक दबाव के कारण लाइट राजपुरा से आगे तक दे दी गई है वहीं व्यवसायिक प्रतिष्ठानों को विद्युत आपूर्ति की जा रही हैं। जिसके कारण हाथीपुराबास व उसके आसपास के इस फीडर से जुड़े वार्डो में विद्युत आपूर्ति में घोषित व अघोषित विद्युत कटौती से काफी व्यवधान पैदा हो गया हैं।रात्रि में अकसर लाइट बार बार जाती आती हैं और कई बार बेहद धीमी व कम होने के कारण घरेलू उपकरण जल रहे हैं। इससे लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा हैं और समस्या से त्रस्त व परेशान लोगों में नाराजगी व गुस्सा हैं। इस अव्यवस्था से वर्तमान में विद्यार्थियों के साथ साथ प्रतियागी परीक्षाओं की तैयारियां करने वालों को भी परेशानी हो रही हैं। ज्ञापन में मांग की गई है कि फीडर में ऐसे व्यवधान नहीं किए जाए व किसी अन्य व्यवसायिक प्रतिष्ठान को दी जा रही विद्युत आपूर्ति को तत्काल बंद कराया जाए ताकि हाथीपुराबास विद्युत फीडर क्षेत्र में वार्ड नंबर 6,7.8,9व 10 सहित पूरे फीडर क्षेत्र में लोगों को विद्युत सम्बंधी समस्याओं का सामना ना करना पड़े।ज्ञापन सौंपते समय पार्षद हरिप्रकाश शर्मा व पार्षद प्रतिनिधि किशनलाल वर्मा के साथ भारतीय जनता पार्टी ओबीसी मोर्चा के नगर अध्यक्ष प्रेम कुमार स्वामी, अंजन सिंह शेखावत ,सुशील कुमार स्वामी ,अशोक मित्तल ,अंजन सिंह शेखावत, अनुराग शर्मा व शुभ राम शर्मा आदि भी मौजूद थे।

admin
Author: admin