DESH KI AAWAJ

दलित छात्र इंद्र को कैंडल मार्च निकाल व मौन रख कर अर्पित की श्रद्धांजलि

दलित छात्र इंद्र को कैंडल मार्च निकाल व मौन रख कर अर्पित की श्रद्धांजलि

भादरा, 18 अगस्त (नियामत जमाला ): डा.अम्बेडकर नवयुवक संघ भादरा ने जालोर के एक विद्यालय में मटके से पानी पीने पर शिक्षक द्वारा कथित पिटाई से मृतक छात्र इंद्रकुमार को बुधवार की देर सायं यहाँ अम्बेडकर चौक से स्वतंत्रता सेनानी लाला खूब राम सर्राफ चौक तक कैंडल मार्च निकाल कर व मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। कैंडल मार्च व श्रद्धांजलि सभा मेंं पूर्व उप जिला प्रमुख रोशन लाल चौहान, डा.अम्बेडकर नवयुवक संघ अध्यक्ष शीशपाल आर्य, पार्षद लीलूराम तैनाण, मनोहर लाल मीणा, रतनलाल इंदलिया, हंसराज सबलानिया, हवा सिंह टंडन, मोहन कालवा, मंगला राम सबलानिया, शीशराम सबलानिया, जुगलकिशोर,श्रवण मीणा, प्रकाश राणा, राकेश जास्ट, ओम तालणिया, राजेन्द्र मीणा, भूप कोहली, महावीर सिंह, सुभाष जास्ट आदि बड़ी संख्या में कार्यकर्त्ता व नागरिक मौजूद थे।

admin
Author: admin