सिल्वर स्टार कान्वेन्ट स्कूल मे राधा कृष्ण बन , मटकी फोड़ मनाई जन्माष्टमी
सिल्वर स्टार कान्वेन्ट स्कूल मे राधा कृष्ण बन , मटकी फोड़ मनाई जन्माष्टमी
मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर
अजमेर । नसीराबाद के देरांठू रोड स्थित सिल्वर स्टार कान्वेन्ट स्कूल मे जन्माष्टमी का त्योहार बडे ही धूमधाम से गुरुवार को मनाया गया । विधालय स्तर पर एक दिन पूर्व मे छात्र /छात्राओं द्बारा यह जन्माष्टमी उत्सव हेतू उल्लास बना हुआ था । जिसमे कक्षा नर्सरी से प्रथम के नन्हे मुन्ने छात्र/छात्राओं ने बाल गोपाल , राधा कृष्ण की वेषभूषा मे सज धज कर के आये । जिनका मंचन झाकी प्रस्तुति सभी विधार्थियों के समक्ष प्रार्थना सभा मंच पर किया गया । कार्यक्रम मे दही-हांडी फोडऩे का आयोजन किया गया । जिसमे बडी कक्षाओं के छात्रो ने अपने कोशल का प्रर्दशन करते हुए कुछ ही देर मे दही हांडी फोड दिखाई । कार्यक्रम का समापन छात्र छात्राओं को प्रसाद वितरित कर किया गया । कार्यक्रम का आयोजन अध्यक्ष श्री मति संपत यादव व सचिव हिमांशु यादव के निर्देश पर किया गया । जिसका सफल संचालन प्राचार्य श्री मति अर्चना यादव ने किया । साथ ही विधालय स्टाँफ शिक्षक गण जितेंद्र झा , रामसिंह साखला , कशिश मेम , पूजा यादव , निधि मेम व समस्त स्टाफ ने अपना अपना योगदान देकर कार्यक्रम को सफल बनाया ।


