बनेवडा संघर्ष समिति ने जन आन्दोलन के निमंत्रण हेतू युवाओं को बांटे पीले चावल
बनेवडा संघर्ष समिति ने जन आन्दोलन के निमंत्रण हेतू युवाओं को बांटे पीले चावल
मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर
अजमेर । नसीराबाद के नजदीक बाघसुरी के पास स्थित ग्राम बनेवड़ा की संघर्ष समिति के सदस्य जितेंद्र सिंह ने गांव के युवाओं को पीले चावल बांटकर विभिन्न मांगों को लेकर होने वाले जन आंदोलन के लिए निमंत्रण दिया । जन आन्दोलन पर ग्रामीणो ने बताया कि पूर्व समस्याओं हेतू बाघसूरी के उच्च माध्यमिक विद्यालय के पी.ई. ओ. सहित ब्लॉक शिक्षा अधिकारी , जिला शिक्षा अधिकारी और जिला कलेक्टर को ज्ञापन दिया गया था । जिसमे स्कूल की बाउंड्री बनवाने , हेड पंप के साथ डेपुटेशन पर चल रही टीचर जो अन्यत्र सेवाएं दे रही है । साथ ही विधालय जो दसवीं तक है , उसमे हेड मास्टर की नियुक्ति नही हो रखी है की मांग प्रमुख हैं । विधालय मे डेपुटेशन पर अन्यत्र लगी टीचर को वापस विधालय मे लगवाने के साथ प्रधानाचार्य की भी नियुक्ति करवाने की मांग को लेकर 5 सितंबर को संघर्ष समिति द्वारा पुनः धरना प्रदर्शन विधालय के बहार किया जाएगा । की चेतावनी प्रशासन को दी है ।


