एक ही दिन में लगाए 6 हजार से अधिक टीके
जिले मे लम्पी स्किन डिजीज
एक ही दिन में लगाए 6 हजार से अधिक टीके
मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर
अजमेर । लम्पी स्किन डिजीज के बचाव एवं उपचार के लिए पशुपालन विभाग द्वारा लगातार कार्य किया जा रहा है। जिले में एक ही दिन में 6 हजार से अधिक पशुओं को टीके लगाए गए है।
पशुपालन विभाग के संयुक्त निदेशक डॉ. प्रफुल्ल माथुर ने बताया कि जिले में लम्पी स्किन डिजीज के प्रकोप से बचाव एवं उपचार की कार्यवाही की जा रही है। पशुपालन विभाग के अधिकारियों एवं कार्मिकों द्वारा लगातार क्षेत्र में निरीक्षण कर देखभाल, उपचार एवं सुझाव प्रदान किए जा रहे है। पशु पालकों को फिटकरी का स्प्रे, नीम का धुंआ एवं साफ सफाई की सलाह दी जा रही है। जिले में असंक्रमित पशुओं को गोट पॉक्स का टीका लगाया जा रहा है। एक ही दिन में 6 हजार से अधिक पशुओं को टीके लगाए जा चुके है।
उन्होंने बताया कि जिले में बुधवार को 3 हजार 80 संदिग्ध पशु चिन्हित हुए। इनमें से 1130 पशु संक्रमित पाए गए। उपचार के पश्चात 881में से 309 पशु ठीक हुए । जिले में 104 पशुओं के मृत होने की सूचना है। जिले में 6 हजार 964 स्वस्थ पशुओं का टीकाकरण किया गया । साथ ही 823 पशुओं को आईसोलेट भी किया गया।

