DESH KI AAWAJ

सोप पुलिस व डीएसटी टीम की बड़ी कार्यवाही

सोप पुलिस व डीएसटी टीम की बड़ी कार्यवाही,सार्वजनिक स्थान पर जुआ खेलते 9 व सट्टे की खाईवाली करते 2 व्यक्ति गिरफ्तार, ₹44080 जुआराशि जब्त ।
अशोक सैनी/ दिव्यांग जगत।

टोंक/सोप/उनियारा । जिले के सोप थाना पुलिस व जिला डीएसटी टीम द्वारा मंगलवार को बड़ी कार्यवाही करते हुए सार्वजनिक स्थान पर जुआ खेलते हुए 9 व्यक्ति सहित सट्टे की खाईवाली करते हुए दो व्यक्ति सहित कुल 11 जनों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से ₹44080 जुआ व सट्टा राशि जप्त की हैं।
सोप थाना प्रभारी नरेन्द्र सिंह राजावत उप निरीक्षक ने मंगलवार को जानकारी में बताया कि मनीष त्रिपाठी जिला पुलिस अधीक्षक टोंक एवं सुभाष चन्द्र मिश्रा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक टोंक के आदेश अनुसार शकील अहमद खान पुलिस उप अधीक्षक वृत उनियारा के सुपरविजन में मन थानाधिकारी नरेन्द्र सिंह राजावत उप निरीक्षक मय जाब्ता द्वारा आज मंगलवार को जरिए मुखबिर कि इत्तला पर पुलिस थाना से रवाना होकर महुआ रोड पहुंचा। जहां से रवाना होकर अलग-अलग इत्तला पर पुरानी सब्जी मण्डी खाली जगह पर बने चबूतरा कस्बा सोप से सार्वजनिक स्थान पर ताशपत्ती पर रूपए पैसों का दांव लगाकर जुआ खेलते हुए 9 जनो में फिरोज तेली उम्र 30 साल निवासी धोबियों का मौहल्ला कस्बा सोप, योगेश योगी उम्र 39 साल निवासी वार्ड नंबर 1 कस्बा सोप, गोपाल बैरवा उम्र 58 साल निवासी गलवानिया, राजेन्द्र धाकड़ उम्र 40 साल निवासी फकीरों का मौहल्ला कस्बा सोप, पप्पू बैरवा उम्र 35 साल निवासी देहलानपुरा, मंजूर खान उम्र 40 साल निवासी वार्ड नम्बर 1 फकीरों का मौहल्ला कस्बा सोप, शंकरलाल मीणा उम्र 50 साल निवासी देवली, हेमराज माली उम्र 36 साल निवासी कस्बा सोप, श्योराज मीणा उम्र 45 साल निवासी वार्ड नंबर 2 कस्बा सोप को मय जुआ उपकरण 52 पत्तीताश व ₹41670 नकदी को जप्त किया गया। उसके बाद सूचना मिलने पर धोबियों का मौहल्ला कस्बा सोप पहुंचकर सार्वजनिक स्थान पर सट्टे की खाईवाली करते हुए जावेद तेली उम्र 25 साल निवासी धोबियों का मौहल्ला कस्बा सोप से सट्टा उपकरण व 1260 रूपये नकद जप्त किये। इसी प्रकार बस स्टैण्ड के पीछे कस्बा सोप सार्वजनिक स्थान पर पहुंचकर सट्टे की खाईवाली करते हुए जाकिर तेली उम्र 44 साल निवासी धोबियों का मौहल्ला कस्बा सोप जिला टोंक के कब्जे से सट्टा उपकरण व 1150 नकद राशि जप्त कर उक्त सभी मुलजीमान को गिरफ्तार किया गया। जहां पर पुलिस की गठित टीम ने अलग-अलग टीम ने 11 जनों को गिरफ्तार कर कुल ₹44080 जुआ व सट्टा राशि जप्त की गई, जिस पर प्रथक से अलग-अलग प्रकरण दर्ज कर अनुसंधान जारी है। गठित टीम में जिला डीएसटी टीम के आशाराम पुलिस निरीक्षक, इकबाल अली हैड कॉन्स्टेबल, प्रधान कॉन्स्टेबल, राकेश कुमार कॉन्स्टेबल, जीतराम कॉन्स्टेबल, सांवरा कॉन्स्टेबल, गंगालाल कॉन्स्टेबल एवं राकेश कॉन्स्टेबल सरकारी वाहन चालक तथा सोप थाना पुलिस की टीम में मन थानाधिकारी नरेन्द्र सिंह राजावत, प्रधान हैड कॉन्स्टेबल, नेनूलाल हैड कांस्टेबल, रामलाल हैड कांस्टेबल, ओमवीर कॉन्स्टेबल, बनवीर कॉन्स्टेबल, धनराज कॉन्स्टेबल, रामकेश कॉन्स्टेबल एवं परशुराम कॉन्स्टेबल आदि की संयुक्त टीम मौजूद रही।

admin
Author: admin