DESH KI AAWAJ

कड़वासरा ने विद्यालय में कंप्यूटर सिस्टम किया भेंट

कड़वासरा ने विद्यालय में कंप्यूटर सिस्टम किया भेंट

दिव्यांग जगत / ओगाला / रघुवीर शर्मा

सेड़वा:– राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय समदड़ी का गाला ओगाला में 75वां स्वतंत्रता दिवस बड़े धूमधाम से मनाया गया।इस अवसर पर नन्हे मुन्ने बच्चों ने शानदार प्रस्तुतियां दी ।इस दौरान भामाशाह मुला राम कड़वासरा ने एक कंप्यूटर सिस्टम भेंट किया।तथा 26जनवरी 2023 को भी विद्यालय में खाने की घोषणा भी मुला राम द्वारा की गई। प्रधानाध्यापक तेजराम मीणा,कानाराम चौधरी,प्रवीण कुमार,कमलेश कुमार व स्कूल टीम ने आभार व्यक्त किया तथा गांव के भामाशाहों ने भी विद्यालय में सहयोग किया। भामाशाहों में पीरा राम कड़वासरा ने तिजोरी,गेनाराम,नेमा राम ने,राणाराम ने कई पंखे, कुर्सी,टेबल भेंट किए तथा जयराम वांभू द्वारा समस्त विद्यार्थियों व ग्रामीणों को भोजन की व्यवस्था की गई।इस अवसर पर सरपंच निम्बा राम,लाला राम, जालाराम,भंवर लाल(IA), राणा राम,खेताराम, चेनाराम सहित अन्य कई ग्रामीण मौजूद रहे।

admin
Author: admin