DESH KI AAWAJ

झडवासा मे हर्षोल्लास के साथ मनाया आजादी का पर्व, गूंज उठा सारा आलम देश भक्ति गीतों से

झडवासा मे हर्षोल्लास के साथ मनाया आजादी का पर्व, गूंज उठा सारा आलम देश भक्ति गीतों से

मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर

अजमेर । नसीराबाद क्षेत्र के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय झड़वासा में सोमवार को ग्राम पंचायत पर मुख्य आजादी पर्व कायर्क्रम अध्यक्ष प्रधानाचार्य कौशल्या यादव की अध्यक्षता में हर्षोल्लास से मनाया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सरपंच भँवर सिंह गौड , विशिष्ट अतिथि पूर्व सरपंच देवकरण गुर्जर और भामाशाह दिनेश सोनी व सुनील कुमार जैन थे । सर्व प्रथम भारत निर्माण राजीव गांधी सेवा केंद्र पर सरपंच भँवर सिंह गौड ने ध्वजा रोहण किया। मुख्य कार्यक्रम में प्रधानाचार्य, मुख्य अतिथि व विशिष्ट अतिथि द्वारा ध्वजारोहण करने के पश्चात स्कूली बच्चों ने एक से बढ़कर एक देश भक्ति गीत एकल व सामूहिक नृत्यों से शमा बांध दी, हर कोई जोश में झूमने को मजबूर था और सब अपने अपने मोबाइल में इस नजारे को कैद करते नजर आये। इस मौके पर प्रधानाचार्य, मुख्य अतिथि और भामाशाह द्वारा विद्यालय के कलाकार , प्रतिभावन व विद्यालय तथा कक्षा में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्र व छात्राओं को सम्मानित किया गया।
गत दो वर्षों से कोरोना के कारण राष्ट्रीय कार्यक्रम फीके रहे मगर इस बार आमजन में अधभुत उत्साह था।
कार्यक्रम का संचालन व्यख्याता हेमराज मेघवंशी ने किया।

admin
Author: admin