उनियारा उपखण्ड क्षेत्र में हर्षोल्लास तथा खुशी के साथ मनाया गया रक्षाबंधन त्योहार।
उनियारा उपखण्ड क्षेत्र में हर्षोल्लास तथा खुशी के साथ मनाया गया रक्षाबंधन त्योहार।
अशोक सैनी/ दिव्यांग जगत।
उनियारा/टोंक ।
उनियारा उपखण्ड क्षेत्र में रक्षाबंधन त्योहार बड़े हर्षोल्लास तथा खुशी के साथ मनाया गया। इस दिन भी बाजारों तथा बसों सहित अन्य आवाजाही साधनों में भीड़ का आलम छाया रहा। इस अवसर पर बहिनों ने अपने भाइयों के रक्षासूत्र बांधते हुए अपने प्यारे भाई की लम्बी उम्र की कामनाएं की। वहीं भाइयों ने भी बहिनों को गिफ्ट देते हुए हर पल रक्षा करने का वचन दिया । रक्षाबंधन पर्व पर घरों में अलग-अलग प्रकार के पकवान बना कर अपने इष्ट देव के भोग लगाकर तथा रक्षासूत्र बांध कर क्षेत्र में खुशहाली तथा समृद्धि की भी कामना की गई।


