झड़वासा के खेल मैदान में आजादी के अमृत महोत्सव में सेंकडो स्कूली बच्चे हुए शामिल
झड़वासा के खेल मैदान में आजादी के अमृत महोत्सव में सेंकडो स्कूली बच्चे हुए शामिल
झड़वासा के खेल मैदान में हुआ ग्राम पंचायत स्तरीय कार्यक्रम
मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर
अजमेर । नसीराबाद के निकटवर्ती ग्राम झड़वासा में आजादी का अमृत महोत्सव के अंतर्गत शुक्रवार को राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय के सेंकडो विद्यार्थीयो ने झड़वासा के खेल मैदान में हाथों में तिरंगा झंडा लेकर देशभक्ति गीतों का सामूहिक गायन किया।
इस अवसर पर खेल मैदान में ग्राम पंचायत स्तरीय आजादी का अमृत महोत्सव का कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ सरपंच भँवर सिंह गौड प्रधानाचार्या कौशल्या यादव, एसएमसी उपाध्यक्ष तेजमल जाट वार्ड पंच शिवराज जाट, मांगीलाल जाट ने मां सरस्वती और भारत माता के दीप प्रज्वलित करके किया।
इस भव्य कार्यक्रम में स्कूली बच्चों ने देशभक्ति गीतों का सामूहिक गायन किया गया बच्चों ने बड़े उत्साह उमंग और जोश के साथ वंदे मातरम, सारे जहां से अच्छा ,आओ बच्चों तुम्हें दिखाएं, झंडा ऊंचा रहे हमारा, हम होंगे कामयाब तथा राष्ट्रगान का गायन किया।
खेल मैदान में बच्चों में देशभक्ति के प्रति काफी उत्साह का माहौल देखने को मिला और चारों तरफ वंदे मातरम भारत माता की जय के नारों से गूंज उठा और सब तरफ स्कूली बच्चे तिरंगा झंडा लहराते हुए नजर आए । इस अवसर पर सरकारी विद्यालयों के सेंकडो बच्चों ने हिस्सा लिया।
कार्यक्रम को हर कोई अपने मोबाइल फोन पर कैद करते नजर आए और झड़वासा में पहली बार भव्य कार्यक्रम देखने को मिला । इस अवसर पर बच्चों को नशामुक्ति की शपथ भी दिलवाई गई।
कार्यक्रम का संचालन व्याख्याता हेमराज मेघवंशी ने किया।


