DESH KI AAWAJ

भाई बहन के स्नेह का प्रतीक रक्षाबंधन का त्यौहार बडे हर्ष एवं उल्लास से मनाया

भाई बहन के स्नेह का प्रतीक रक्षाबंधन का त्यौहार बडे हर्ष एवं उल्लास से मनाया

मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर

अजमेर । क्षेत्र मे भाई बहन के स्नेह एवं प्रेम का प्रतीक रक्षाबंधन का त्यौहार बडे हर्ष एवं उल्लास से मनाया गया । इस अवसर पर बहिनो ने भाई की कलाई पर रक्षा सूत्र बान्धकर भगवान से भाई की लम्बी उम्र एवं परिवार मे सुख समृद्धि रहे की कामना की । त्योहार के लिए दो दिन पूर्व से ही बहिनो का आना जाना शुरू हो गया था । चारो ओर गाडियों का आने जाने वालो का रैला फेला रहा । बसो मे महिलाओं की भीड रही । राखियों की व मिठाई की दुकानों पर भी महिलाओं की भीड रही । कई ज्योतिषियो द्बारा भी रक्षाबंधन पर भद्रा लगने पर राखी नही बान्धने व कई ज्योतिषियों द्बारा भद्रा पृथ्वी पर नही लगकर पाताल मे लगने से दिन भर रक्षाबंधन का पर्व रहेगा पर महिलाओं मे असमंजस का माहौल रहा । जिससे कई महिलाएं एक दिन पूर्व ही भाईयों के राखी बांध गई , कई आज बान्ध रही है , तो कई बहने कल भाईयों के राखी बांधगी । भाई बहिन के इस पवित्र त्योहार पर छोटे भाई बहिनो ने भी उल्लास से रक्षाबंधन पर्व मनाया ।

admin
Author: admin