DESH KI AAWAJ

आजादी के 75 वें अमृत महोत्सव पर विशाल भव्य तिरंगा यात्रा रैली निकाली गई!

आजादी के 75 वें अमृत महोत्सव पर विशाल भव्य तिरंगा यात्रा रैली निकाली गई!
==मंजू डाभी/
गुलाबपुरा । स्थानीय क्षेत्र में आजादी के 75 वें अमृत महोत्सव पर विशाल भव्य तिरंगा यात्रा रैली निकाली गई! भाजपा जिला अध्यक्ष लादू लाल तेली के नेतृत्व में तिरंगा यात्रा के गुलाबपुरा नगर में पहुंचने पर भाजपा राजस्थान प्रदेश कार्य बैठक समिति सदस्य व नेता प्रतिपक्ष धनराज गुर्जर के सानिध्य में भाजपा पदाधिकारियों व नगर वासियों ने पुष्प वर्षा कर के स्वागत किया। तिरंगा यात्रा के साथ पधारे जिला प्रमुख बरजी देवी भील विधायक जबर सिंह सांखला, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष मंजू पालीवाल, जिला महामंत्री बाबूलाल टाक। राजेश सैन लोकेश खंडेलवाल मीनाक्षी नाथ सहित सभी अतिथियों का माल्यार्पण कर सिरोपा पहनाकर स्वागत अभिनंदन किया गया। तत्पश्चात पधारे हुए अतिथियों के संग तिरंगा वाहन रैली को रवाना किया। तिरंगा यात्रा में हजारों युवा तिरंगा लगाकर भारत माता की जय के उद्घोष से वातावरण को गुंजायमान करते हुए संपूर्ण नगर में राष्ट्रभक्ति का माहौल उत्पन्न कर दिया।।नेशनल हाईवे 29 मिल चौराहे से दुपहिया वाहनों पर हजारों की संख्या में हाथ में तिरंगा लहराते हुए देश भक्ति के नारे लगाते हुए तिरंगा यात्रा शाम सवा पांच बजे रवाना हो कर शहर के विभिन्न मार्गो से होती हुई निकाली गई! तिरंगा यात्रा पर जगह जगह शहरवासियों ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया! तिरंगा यात्रा का हुरडा ग्राम के बस स्टैंड पर समापन हुआ! तिरंगा यात्रा में भाजपा जिलाध्यक्ष एडवोकेट लादू लाल तेली, विधायक जब्बर सिंह सांखला, भाजपा प्रदेश कार्य समिति सदस्य धनराज गुर्जर, भाजपा महामंत्री हरीश शर्मा अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा ट्रस्ट के भीलवाड़ा जिला अध्यक्ष व भाजपा नेता महेंद्र सिंह जामोला,पार्षद रोहित चौधरी,पार्षद महादेव जाट, पार्षद प्रतिनिधि महेन्द्र सिंह चुंडावत ,भाजपा युवा मोर्चा उपाध्यक्ष मंगल सिंह राणावत रासेङ ,विशाल सिंह ,मेहन्द्र जाट,जनप्रतिनिधि, पार्षदगण, भाजपा के विभिन्न प्रकोष्ठ के पदाधिकारी, गणमान्यजन शामिल हुए! इस दौरान पुलिस प्रशासन द्वारा पर्याप्त मात्रा में जाप्ता लगाया गया।

admin
Author: admin