DESH KI AAWAJ

देरांठू मे बडवाल समाज व पापडिया जाट समाज ने कराई सहस्त्र जलधारा

देरांठू मे बडवाल समाज व पापडिया जाट समाज ने कराई सहस्त्र जलधारा

मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर

अजमेर । नसीराबाद के निकटवर्ती ग्राम देरांठू मे सावन मास के अन्तिम सोमवार को शिवलिंगों मे जलधारा करने हेतू भक्तों मे उत्साह रहा । ग्राम के बडवाल जाट समाज , ढाबा मोहल्ले के पापडिया जाट समाज के युवा कावडिये पुष्कर से पवित्र जल लेकर आये । जिनका ग्राम मे प्रवेश करने पर ग्रामीणों ने गाजे बाजे के साथ स्वागत किया । इस अवसर पर ग्राम के बडवाल समाज के शिव मन्दिर पर बडवाल समाज की ओर से वह ढाबा मोहल्ला के पापडिया समाज की ओर से बामणियाँ बालाजी स्थित शिव मन्दिर मे कावडियो द्बारा लाये जल से भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक कर जलधारा की गई । बामणियाँ बालाजी मे पंडित दिनेश दाधीच के सानिध्य मे तो बडवाल समाज के शिव मन्दिर पर पंडित लखन शर्मा के सानिध्य मे शिव महिमा पाठ के साथ सहस्त्र जलधारा सम्पन्न कराई गई । व हवन यज्ञ के पश्चात ब्रह्म भोज का आयोजन किया गया ।

admin
Author: admin