DESH KI AAWAJ

9 गांवों के भक्तों ने शिव सागर तालाब स्थित शिव मन्दिर मे किया जलधारा का आयोजन

न्यारा मे हर हर महादेव के गूंजे जयकारे

9 गांवों के भक्तों ने शिव सागर तालाब स्थित शिव मन्दिर मे किया जलधारा का आयोजन

मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर

अजमेर । नसीराबाद क्षेत्र के न्यारा कस्बे में सावन मास के अन्तिम सोमवार को शिव सागर तालाब स्थित शिव मंदिर में ग्राम पंचायत के 9 गांवो की ओर से जलधारा का कार्यक्रम आयोजित किया गया । जिसमें भक्तों ने भगवान शंकर के जल चढ़ाकर क्षेत्र में अच्छी बारिश की कामना की गई । इसी दौरान पंडित रामस्वरूप पारीक के सानिध्य में हवन यज्ञ किया गया । जिसमें यजमानो ने आहुतियां देकर क्षेत्र मे अच्छी बारिश की कामना की । हवन यज्ञ मे नसीराबाद ग्रामीण पत्रकार संघ के अध्यक्ष सत्यनारायण लक्षकार भी सपत्नीक हवन मे बैठकर भगवान भोलेनाथ से क्षेत्र मे सुख सृमद्धि के साथ गौ वंश मे फैल रहे लम्पी वायरस रोग से निरोगी करने की कामना की । इस मौके पर सरपंच मुकेश गुर्जर ,समाजसेवी रामदेव गुर्जर, नरेश पारीक, गोवर्धन गुर्जर, चंद्र प्रकाश कुमावत, देवाराम गुर्जर, भागचंद, रंगलाल, हनुमान जाट, पांचू गुर्जर, महादेव ,गोविंद राम, आदि उपस्थित थे ।

admin
Author: admin