DESH KI AAWAJ

“भारत छोडो आन्दोलन’ वर्षगांठ पर देरांठू विधालय मे छात्र/छात्राओं ने निकाली रैली

“भारत छोडो आन्दोलन’ वर्षगांठ पर देरांठू विधालय मे छात्र/छात्राओं ने निकाली रैली

मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर

अजमेर । अमृत महोत्सव के अधीन “भारत छोडो आन्दोलन’ वर्षगांठ के उपलक्ष्य में जिले के सभी विधालयो मे कार्यक्रम आयोजित किए गए । इसके तहत विधालयो मे
सर्वधर्म प्रार्थना एवं हर घर तिरंगा कार्यक्रम के तहत प्रचार प्रसार किया गया । साथ ही भारत छोडो आन्दोलन की वर्षगांठ होने पर *प्रमुख स्थान चिन्हित कर सर्व धर्म प्रार्थना सभा कार्यक्रम आयोजित की गई ।
जिसमें महाविद्यालय – विद्यालय के विद्यार्थियों / भारत स्काउट एवं गाईड / राष्ट्रीय सेवा योजना / एनसीसी कैडेटस् एवं जिले के खिलाड़ियों एवं युवाओं, गांधीवादी संगठन, सभी सामाजिक, धार्मिक व सकिय गांधीवादी कार्यकत्ताओं तथा सभी वर्गों को जोड़ते हुए *दिनांक 13 से 15 अगस्त, 2022 तक सभी नागरिको को अपने घर पर राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराने हेतु प्रेरित किया गया*
जन जागृति के कार्यक्रम के अर्न्तगत अहिंसा मार्च , राष्ट्रध्वज के साथ निकाला गया ।
कार्यक्रम जिले के प्रत्येक उपखण्ड एवं पंचायत स्तर पर सर्व-धर्म प्रार्थना एवं उसके पश्चात राष्ट्रध्वज के साथ अहिंसा मार्च का आयोजन कराया गया।
देरांठू विधालय मे निकाली रैली
भारत छोडो आन्दोलन की वर्ष गांठ पर देरांठू के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय द्बारा कस्बे मे रैली निकाल कस्बे वासियों को 13 से 15 अगस्त तक हर घर पर राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराने हेतू जागृत किया । रैली को संस्था प्रधान श्री मति संगीता तिवारी द्बारा रवाना किया गया । रैली कस्बे के हर गली बाजार से होकर वापस विधालय पहुंची। रैली मे शिक्षक मोतीलाल , बाबूलाल , अजंना शर्मा , सुषमा सोनी , सुनिता धवन , निशा शर्मा , गोरन्ती मीणा , रितु देतवाल , अजय कुमार सूद व मोहम्मद ईरफान आदि साथ थे ।

admin
Author: admin