DESH KI AAWAJ

बासक बाबा धाम स्थित शिवालय मे भोलेनाथ का हल्दी व चंदन से हुआ अभिषेक

बासक बाबा धाम स्थित शिवालय मे भोलेनाथ का हल्दी व चंदन से हुआ अभिषेक

मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर

अजमेर । नसीराबाद के कोटा रोड स्थित बासक बाबा धाम पर रविवार को भगवान भोलेनाथ का हल्दी व चंदन से अभिषेक किया । धाम उपासक रणजीत महाराज ने बताया कि पूरे सावन मास मे धाम मे स्थापित शिवालय मे निरन्तर अभिषेक होते रहे । धाम पर हर दुज व दशमी पर भक्तों की भीड उमडती है । जिस पर धाम समिति की ओर से धाम पर आने वाले सभी भक्तों के भोजन प्रसादी की व्यवस्था रखी जाती है । साथ ही ब्रह्म भोज भी होता है । रविवार को पंडित दिनेश दाधीच एवं साथी पंडितों के सानिध्य मे शिव महिमा स्त्रोतों के पाठ के साथ हल्दी चंदन से भोलेनाथ का अभिषेक किया गया । अभिषेक के पश्चात बाबा भोलेनाथ का बीलपत्र , केलो व नारियलों से श्रृंगार किया गया ।

admin
Author: admin