DESH KI AAWAJ

लोहरवाड़ा टेंक स्थित माँ भगवती वैष्णवी देवी मन्दिर पर स्थित भोलेनाथ के सहस्त्रधारा का आयोजन हुआ

लोहरवाड़ा टेंक स्थित माँ भगवती वैष्णवी देवी मन्दिर पर स्थित भोलेनाथ के सहस्त्रधारा का आयोजन हुआ

मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर

अजमेर । नसीराबाद के निकटवर्ती ग्राम लोहरवाड़ा के निकट टैंक नंबर 5 के बाहर कोटा रोड स्थित श्री माँ भगवती वैष्णवी देवी मन्दिर पर स्थित भगवान भोलेनाथ के श्रवण मास की दशमी तिथि को सहस्त्रधारा का शुभ कार्यक्रम जगत जननी मां जगदंबा व भोलेनाथ की कृपा से आयोजित हुआ। मन्दिर के पुजारी अरुण कुमार गौड़ ने जानकारी देते हुए बताया कि श्री भगवती वैष्णो देवी मंदिर पर स्थित शिवलिंग नर्वदेश्वर शिवलिंग की पूजा अर्चना कर के सहस्त्रधारा की, जिसमे सैकड़ो भक्तों ने जल अभिषेक किया। ज्योतिष सम्राट पंडित कैलाश चंद्र शर्मा, पंडित साँवर लाल शर्मा, पंडित पवन शर्मा, पंडित महावीर शर्मा, पंडित रतन शर्मा, पंडित आशीष गौड़, पंडित यश गौड़, पंडित लव गौड़ के सानिध्य में सहस्त्रधारा का आयोजन हुआ। जिसमें सैकड़ों भक्तों ने इस आयोजन में भाग लिया। बद्री प्रसाद प्रजापत , राजू प्रजापत के नेतृत्व में 51 कावड़िया द्वारा मंदिर पर सहस्त्रधारा में सम्मिलित हुए, तत्पश्चात भोलेनाथ का श्रृंगार कर आरती की गई व सभी श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरण किया गया व मन्दिर समिति द्वारा आयोजन में सक्रिय भूमिका निभाई गई। इस अवसर पर हरि शंकर शर्मा, सत्यनारायण चौबे, दिनेश शर्मा, नागराज सर, चंचल चौकडीवाल, अश्वनी गौड़, मनोज वर्मा, निखिल गुर्जर, आलोक गौड़, देवकीनंदन, कैलाश चंद्र सिंघल, मोहित सांखला, अनिल चौकडीवाल, खुशाक शर्मा, अनिरुद्ध शर्मा, कृष्णा, हर्षित गौड़, विराट गौड़, प्रथम गौड़, ओजस गौड़, अवदेश शर्मा आदि मौजूद रहे।

admin
Author: admin