DESH KI AAWAJ

राजगढ़ धाम पर सावन के रविवार कोे उमड़े श्रद्धालु

गौ सेवा परम धर्म – चम्पालाल महाराज

राजगढ़ धाम पर सावन के रविवार कोे उमड़े श्रद्धालु

मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर

अजमेर । अजमेर जिले के विख्यात भैरव धाम राजगढ़ पर सावन मास के रविवार को श्रद्वालुओ की बढ़ती हुई भीड़ को देखते हुए मुख्य उपासक चम्पालाल महाराज ने प्रातः काल जल्दी ही बाबा भैरव, मां कालिका एवं मनोकामनापूर्ण स्थम्भ की पूजा अर्चना की। तत्पश्चात प्रदेशभर से आये सभी श्रद्वालुओ को मन्दिर परिसर में प्रवेश दिया गया। भैरव धाम पर प्रातःकाल से ही मेले जेसा माहौल रहा। धाम के प्रवक्ता अविनाश सेन ने बताया कि सावन मास के चलते कावड़ियो ने भी धाम पर पहुँच कर बाबा भैरव, माँ कालिका के दर्शन कर मनोकामनापूर्ण स्तम्भ की परिक्रमा की। चम्पालाल महाराज ने आए हुए श्रद्धालुओं से कहा कि वर्तमान में गौवंश लिंपी रोग के कहर से पीड़ित होकर दम तोड़ रहा है। हम सभी धर्मप्रेमी श्रद्धालुओं को आगे आकर गौवंश का उपचार करवा कर उनकी सेवा करनी चाहिए। गायों को जितना जल्दी हो सके चिकित्सा सुविधा दिलाने के लिए अग्रसर रहना चाहिए और हम सभी को गौशालाओं विशेषकर पशुपालकों की जितनी सहायता कर सकें करनी चाहिए। साथ ही महाराज ने यह भी कहां कि भगवान तो देता है लेता नही भगवान से बड़ा कोई नही होता। भैरव धाम राजगढ़ की अन्यत्र कोई कोई शाखा नही है। महाराज ने आये हुये श्रद्वालुओं को रक्तदान करने के लिये भी प्रेरित किया और कहा कि आज हर इंसान धन को दान करने की होड़ में लगा रहता है। रविवार को आए हुए देश-प्रदेश के श्रद्धालुओं नेे बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ व कन्या भूण हत्या रोकने का महाराज की प्रेरणा से संकल्प लेते हुए ‘कन्या भ्रूण हत्या महापाप है, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ’ जैसे कई नारों से पूरे राजगढ़ गाँव को गुंजायमान कर दिया। राजगढ़ धाम की सबसे बड़ी विशेषता यह है कि यहाँ किसी भी प्रकार का दान,चन्दा, चढावा, गुप्तदान, पूजा सामग्री स्वीकार नही किया जाता। धाम पर प्रदेशभर से पहुचे श्रद्धालुओ ने नशामुक्ती का संकल्प लिया , जिसमें बिड़़ी, सिगरेट, गुटका, शराब, चोरी, अपराध आदि को बाबा के चरणो में छोडा़। श्रद्वालुओ ने ज्योती के दर्शन किये व मत्था टेक कर एवं मनोकामना पूर्ण स्तम्भ की परिक्रमा लगाकर सुख समृद्धी की कामना की।

admin
Author: admin