कस्बे के मंशापूर्ण बालाजी मंदिर में साप्ताहिक हनुमान पाठ किया गया
कस्बे के मंशापूर्ण बालाजी मंदिर में साप्ताहिक हनुमान पाठ किया गया
मंजू डाभी
गुलाबपुरा कस्बे के मंशापूर्ण बालाजी परिसरमैं सर्व हिंदू समाज द्वारा साप्ताहिक हनुमान चालीसा का पाठ किया गया। जिसमें सैकड़ों स्थानीय श्रद्धालुओं ने भाग लिया ।सर्व हिंदू जागृति अभियान में प्रत्येक शनिवार व मंगलवार को कस्बे के प्रत्येक मंदिर में हनुमान चालीसा का पाठ कई दिनों से लगातार किया जा रहा है जिसमें प्रतिदिन श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ती दिखाई दे रही है ।मंशापूर्ण बालाजी मंदिर परिसर में भी काफी संख्या में श्रद्धालु पधारे। मैं मातृशक्ति में भी बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया कार्यक्रम पर मंशापूर्ण बालाजी मंडल के कार्यकर्ताओं ने पूरे मंदिर परिसर को भगवामय कर दिया ,आकर्षक दूधिया रोशनी की सजावट से मंदिर परिसर जगमगा उठा। हनुमान चालीसा के पाठ के पश्चात आरती कर प्रसाद वितरित किया गया ।हनुमान चालीसा पाठ के व्यवस्था में मंशापूर्ण बालाजी मंडल व महिला मंडल व कई संगठनों का सहयोग रहा। आरती व प्रसाद वितरण के पश्चात भारत माता व वंदे मातरम के नारो से मंदिर परिसर गूंज उठा, जय श्री राम, जय हनुमान के जयकारे करते हुए सभी भक्तगण आनंद में होकर हनुमान चालीसा के पाठ करते नजर आए ,संगठित होकर विश्व गान भी किया। कार्यक्रम में आगामी होने वाले पाठ की सूचना भी भक्त गणों को दी गई व बताया गया कि अगला कार्यक्रम हनुमान चालीसा पाठ 13 अगस्त शनिवार शाम 7:30 पर रोडवेज बस स्टैंड स्थित गणेश मंदिर में आयोजित होगा। कार्यक्रम के अंत में सूचना दी गई कि देश भर में चल रहे आजादी के 75वे वर्ष पर हर घर तिरंगा अभियान के तहत आगामी 8 अगस्त सोमवार को दोपहर 3:30 पर गुलाबपुरा में विशाल तिरंगा वाहन रैली का आयोजन होगा जो 29 मील चौराहे से प्रस्थान करके हुरडा बस स्टैंड पर समाप्त होगी कार्यक्रम में कई संगठनो के पदाधिकारी भाजपा नेता भी भक्तजनों सहित मौजूद रहे।


