देरांठू मे ग्राम पंचायत स्तरीय जनसुनवाई मे पहुंचे जिला कलेक्टर
देरांठू मे ग्राम पंचायत स्तरीय जनसुनवाई मे पहुंचे जिला कलेक्टर
ग्रामीणो की समस्याएं सुन मौके पर किया निस्तारण
मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर
अजमेर । जन अभियोग निवारण के सम्बन्ध मे अजमेर जिले मे आयोजित ग्राम स्तरीय जन सुनवाई कार्यक्रम के तहत गुरुवार को देरांठू ग्राम पंचायत मुख्यालय पर उपखण्ड अधिकारी राकेश कुमार गुप्ता के सानिध्य मे जनसुनवाई शिविर लगाया गया । शिविर मे विधुत विभाग , जलदाय विभाग , चिकित्सा विभाग , शिक्षा विभाग , कृषि विभाग , पशुपालन विभाग सहित ग्राम के राजस्व कार्यों के सम्बन्ध मे ग्रामीणों की समस्याएं सुनी गई । जनसुनवाई मे पहुंचे जिला कलेक्टर अंशदीप ने जनसुनवाई मे ग्रामीणो से समस्याएं पूछी । जिस पर पूर्व सरपंच पति दिनेश चौधरी ने खेल मैदान के लिए आवंटित 16 बीघा भूमि मे चाहरदीवारी नही कराकर कम भूमि मे पंचायत द्बारा चाहरदीवारी कराने की शिकायत की । जिस पर कलेक्टर महोदय ने यह कार्य ग्राम पंचायत के आधीन बताकर पंचायत स्तर पर ही बात करने की जानकारी दी । जनसुनवाई मे ग्रामीणो ने पानी की समस्या , महावीर कालोनी मे आगंनबाडी बनाने के साथ गाय भैसों मे फैल रह लैपी बीमारी से अवगत कराया । जिस पर उपखण्ड अधिकारी गुप्ता ने अगले सप्ताह से पंचायत स्तर पर पशु चिकित्सा शिविर लगवाकर इसका समाधान का विश्वास ग्रामीणो को दिया । जनसुनवाई मे तहसीलदार भवंरलाल सैन , विकास अधिकारी श्री नगर ताराचन्द रेवाड़ी , शिक्षा विभाग से सीबीईओ श्री नगर कालीन्द नन्दनी , विधुत विभाग से एईएन नवीन तमोली , जेईएन पूजा आर्य , चिकित्सा विभाग से श्री नगर ब्लॉक मैनेजर मदनसिंह , संस्था प्रधान संगीता तिवारी , ऐनम इन्द्रपाल कौर , गिरदावर मुकेश राठौड़ , पटवारी बारा पत्थर जितेन्द्र , नरेगा सचिव पवन छीपा , कृषि प्रवेक्षक अजय वैष्णव सहित पंचायत सहायक सोनू छीपा , चोधरी सहित आगंनबाडी केन्द्र से विनिता वैष्णव , सुमित्रा दाधीच , विष्णु वैष्णव , कान्ता राव , दोलत कवंर , विष्णु देवी जाट , स्नेहलता दाधीच व ग्रामीण जन मोजूद थे । वही ग्राम विकास अधिकारी व सरपंच अपनी मांगो के लिए हडताल पर होने से जनसुनवाई मे उपस्थित नही रहे ।


