DESH KI AAWAJ

ग्रामीण पत्रकार समिति ने मनाया पहला स्थापना दिवस

ग्रामीण पत्रकार समिति ने मनाया पहला स्थापना दिवस

मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर

अजमेर । अजमेर जिला ग्रामीण पत्रकार समिति ने वीर तेजाजी बासक बाबा धाम रामपुरा में अपना पहला स्थापना दिवस जिला अध्यक्ष किशनअवतार पारीक की अध्यक्षता में मनाया।
इस मौके पर धाम पर गादीपति रतन लाल महाराज के सानिध्य में पौधरोपण कर ग्रामीण पत्रकार समिति ने पर्यावरण शुद्धि का संदेश भी दिया।
साथ ही साथ जीपीएस की मासिक बैठक भी आयोजित की गई जिसमें जीपीएस के कार्यालय के भूखण्ड आवंटन कराने से लेकर आई कार्ड बनाने व जीपीएस से पत्रकारों के हितार्थ कई प्रस्ताव भी लिए गए।
इस अवसर पर जीपीएस पत्रकार राजेश वर्मा, विजय पारासर, पूरणमल उदय, जीवराज प्रजापत, इकरमुद्दिन चौहान, मुकेश वैष्णव , जितेंद्र उदय, कमलेश उदय, भोम सिंह, हीरालाल मेघवंशी, पंकज मेघवंशी, सत्यनारायण लक्षकार, सुरेंद्र सिंह रावत, सत्यनारायण रोल्या, महेंद्र प्रजापत, मनोज शर्मा, तारा सिंह व जितेंद्र सिंह राठौड़ आदि उपस्थित थे।

admin
Author: admin