आजादी की 75 वीं वर्षगांठ पर माकपा चलाएगी जन जागरण अभियान
पवन कुमार जोशी/दिव्यांग जगत
आजादी की 75 वीं वर्षगांठ पर माकपा चलाएगी जन जागरण अभियान
10 अगस्त को जिला मुख्यालय पर होगी जन सभा
माकपा की जिला कमेटी में हुआ निर्णय
श्रीगंगानगर (राजस्थान) भारत की कम्यूनिस्ट पार्टी ( मार्क्सवादी ) की जिला कमेटी की बैठक आज स्थानीय पंचायती धर्मशाला में मास्टर केवल सिंह की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई बैठक में पार्टी के राष्ट्रव्यापी आह्वान पर आजादी की 75 वीं वर्षगांठ के अवसर पर जिले भर में जन जागरण अभियान चलाने का निर्णय लिया
पूर्व विधायक हेतराम बेनीवाल ने कहा कि आजादी के 75 साल बाद भी देश की जनता अपने बुनियादी अधिकारों के लिए जूझ रही है मौजूदा सरकारों ने आजादी आंदोलनो के नायकों की विरासत को आगे बढ़ाने व साम्राज्यवाद से मुक्ति दिलाने की बजाय सरकारी तंत्र को कार्पोरेट के हाथों गिरवी रख दिया है
जिला सचिव श्योपत मेघवाल ने बताया कि आजादी आंदोलन की 75 वीं वर्षगांठ के अवसर पर पार्टी जिले भर में जन जागरण अभियान के तहत 1 से 14 अगस्त तक पब्लिक मीटिंग आयोजित कर आजादी आंदोलन के नायकों को स्मरण करते हुए उनके सपनों के भारत को संजीव करने की रणनीति स्पष्ट करेगी उन्होंने बताया कि 10 अगस्त को इसी कार्यक्रम के तहत जिला मुख्यालय पर विशाल जन सभा का आयोजन किया जाएगा जिसमें जनता के बुनियादी सवालों महंगाई, बेरोजगारी, भूखमरी व निजीकरण, बाजारीकरण, सांप्रदायिक सदभाव आदि ज्वलंत विषयों को उठाया जायेगा अभियान की तैयारियों को लेकर सभी 9 तहसील कमेटियों की बैठकें 3 व 4 अगस्त को होनी तय की गई
बैठक में तीन पार्टी कामरेड गुरचरण सिंह मोड़, शोभासिंह ढिल्लों, जीत सिंह धरिंगावाली को जिला कमेटी में आमंत्रित सदस्य चुने जाने का प्रस्ताव सर्व सहमति से पास किया गया
जिला कमेटी की बैठक में कालू थोरी, गुरचरण सिंह मोड़, रविन्द्र तरखान, मोहनलाल, विजय रेवाड़, मुकेश मोहनपुरिया, भवानी पंवार, महेंद्र सिंह बुट्टर, कृष्ण सहारण आदि माकपा नेता मौजूद रहे


