DESH KI AAWAJ

तालाब में डूबने से एक व्यक्ति की मौत, निम्बी जोधा तालाब की घटना

तालाब में डूबने से एक व्यक्ति की मौत, निम्बी जोधा तालाब की घटना

रणजीत राम / दिव्यांग जगत

लाडनूं। निकटवर्ती गांव निम्बी जोधा गांव में एक व्यक्ति तालाब में डूब गया। सुचना पर पहुंची पुलिस ने उसको निकलाकर 108 एम्बुलेंस की मदद से लाडनूं के सरकारी अस्पताल भिजवाया। जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जानकारी के अनुसार शुक्रवार को निम्बी जोधा गांव के सियाराम बाबा बालाजी मन्दिर के पास स्थित तालाब पर एक पचास वर्षीय व्यक्ति डूब गया। मंदिर में मौजूद श्रद्धालुओं ने इसकी सूचना लाडनूं पुलिस को दी। सुचना के बाद मौके पर पहुंचे निम्बी जोधा पुलिस के कार्मिकों ने तेराको की मदद से बाहर निकलाकर 108 एम्बुलेंस से लाडनूं के सरकारी अस्पताल भिजवाया। जिसको चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जिसका शव पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवाया गया। इस बारे पुलिस ने बताया कि पचास वर्षीय मृतक संपतदान पुत्र करणीदान टोकी चन्द्राई गांव का निवासी था।
मृतक के बड़े भाई मुलदान ने बताया कि संपतदान पिछले कुछ दिनों से बिमार था। जिसको आज निम्बी जोधा अस्पताल में जांच के लिए लेकर आए थे। इस दौरान निम्बी जोधा में वो अचानक निकल कर तालाब के तरफ चला गया। जहां पर उसकी डुबने से मौत हो गई। मृतक तीन बच्चों का पिता था।
पुलिस ने बताया कि मृतक के शव का लाडनूं के सरकारी अस्पताल स्थित मोर्चरी में पोस्टमार्टम करवा कर शव परिजनों को सौंप दिया है।

admin
Author: admin