DESH KI AAWAJ

उपखण्ड कार्यालय नसीराबाद का सहायक प्रशासनिक अधिकारी ( रीडर ) 9 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार

उपखण्ड कार्यालय नसीराबाद का सहायक प्रशासनिक अधिकारी ( रीडर ) 9 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार

मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर

अजमेर । ए सी.बी मुख्यालय के निर्देश पर अजमेर ईकाई द्बारा आज शुक्रवार को नसीराबाद मे कार्यवाही करते हुए गिरिराज प्रसाद सैनी ( रीडर ) सहायक प्रशासनिक अधिकारी , कार्यालय उपखण्ड अधिकारी नसीराबाद को परिवादी से 9 हजार रुपये की रिश्वत राशि लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया ।
भष्टाचार निरोधक ब्यूरो के महानिदेशक भगवान लाल सोनी ने बताया कि ए.सी.बी.की अजमेर इकाई को परिवादी द्बारा शिकायत दी गई कि ए.डी.एम. कोर्ट में प्रस्तुत परिवाद मे विपक्षी प्रार्टी को पाबन्द करवाने की एवज मे गिरिराज प्रसाद सैनी ( रीडर ) 10 हजार रिश्वत राशि मांग कर परेशान किया जा रहा था । जिस पर ए. सी. बी. अजमेर के उप महानिरीक्षक पुलिस समीर कुमार सिंह के सुपरविजन मे ए. सी. बी. अजमेर ईकाई के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पुलिस प्रभुलाल कुमावत एवं उनकी टीम द्वारा ट्रेप कार्यवाही करते हुऐ गिरिराज प्रसाद सैनी को परिवादी से 9 हजार रुपए की रिश्वत राशि लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया । उल्लेखनीय हैं कि आरोपी द्बारा शिकायत से पूर्व ही परिवादी से 1 हजार रुपए रिश्वत के रुप मे वसूल कर लिए थे । ए.सी.बी. के उप महानिरीक्षक पुलिस समीर कुमार सिह के निर्देशन मे आरोपी के निवास एवं अन्य ठिकानों की तलाश जारी है । ए.सी.बी. द्बारा मामले मे भष्टाचार निवारण अधिनियम के अन्तर्गत प्रकरण दर्ज कर अग्रिम अनुसन्धान किया जायेगा ।

admin
Author: admin