नसीराबाद के डिग्गी चोक मे 20 दिन से बन्द पडी है हाईमास्क लाईट
नसीराबाद के डिग्गी चोक मे 20 दिन से बन्द पडी है हाईमास्क लाईट
अंधेरा रहने से वारदात की रहती हे आशंका
अलसुबह वाँक मोर्निंग पर जाने वालो को भी अधेरे के कारण रहता है भय
मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर
अजमेर । नसीराबाद के डिग्गी चोक पर कन्टोन्मेंट बोर्ड द्बारा लगाई गई हाईमास्क लाईट करीब 20 दिन से बन्द पडी है । यहां पास मे डिग्गी पर चोपाटी बनी होने से शहर वासी शाम को परिवार सहित घूमने आते है । साथ ही आगे पटेल गार्डन भी होने से सुबह शाम शहर के बुजुर्ग – महिलाएं आदि वाँक मोर्निंग के आते जाते है । डिग्गी चोपाटी के पास मुख्य बीच चौराहे पर कन्टोन्मेंट बोर्ड द्बारा लगाई गई यह हाईमास्क लाईट करीब 20 से बन्द रहने से शहर वासियों मे अन्धेरे के कारण लूट खसोट व अन्य अनहोनी की आशंका से भय बना रहता है । इस कारण रात्रि व अल सुबह अकेली महिलाओं को भी अधेरे के कारण आने जाने मे भय की आशंका रहती है । डिग्गी चोक के पास निवास करने वाले संजय मोहन माथूर ने बताया कि नसीराबाद कन्टोन्मेंट बोर्ड द्बारा बरती जा रही लापरवाही से यहां रात्रि मे व्याप्त अंधेरे के कारण किसी के साथ भी अनहोनी घटना घटित हो सकती है । शहर के प्रबुद्धजनों ने कन्टोन्मेंट बोर्ड प्रशासन से यह हाईमास्क लाईट शीघ्र तैयार कराने की मांग की है ।


