वीर शहीद क्रांतिकारी समिति अलवर द्वारा मनाया गया कारगिल विजय दिवस ।
वीर शहीद क्रांतिकारी समिति अलवर द्वारा मनाया गया कारगिल विजय दिवस ।
पंडित पवन भारद्वाज अलवर
अलवर आज दिनांक 26 जुलाई मंगलवार को वीर शहीद क्रांतिकारी समिति एवं सर्व समाज के युवाओं द्वारा रेलवे स्टेशन स्थित क्रांति जनक मंगल पांडे तिराहे पर कारगिल विजय दिवस मनाया गया ।
वीर शहीद क्रांतिकारी समिति के संयोजक जगराम पहलवान ने बताया वर्ष 1999 में हुए कारगिल युद्ध जो कि पाकिस्तान के साथ था और 60 दिन तक चला था दिनांक 26 जुलाई को वह युद्ध संपन्न हुआ इसलिए 26 जुलाई को कारगिल विजय दिवस मनाया जाता है आज सर्व समाज के साथ शहीद विकास समिति के सदस्यों द्वारा सभी वीर सपूतों को श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया एवम कैंडल जलाकर 2 मिनट का मौन रख उनकी आत्मा की शांति की प्रार्थना की गई ।
वीर शहीद क्रांतिकारी समिति के सचिव एवं समाजसेवी आकाश मिश्रा ने बताया इस अवसर पर युवाओं द्वारा गौरवशाली भारत माता जयकार लगाए गए एवं वीर शहीद अमर रहे के जयकारे लगाए एवम विचार गोष्ठी के माध्यम से वीर शहीदो को याद किया ।
इस अवसर पर युवा ब्राह्मण सभा परिवार से शिव चरण कमल, डॉ विनोद शर्मा, जगराम पहलवान, समाजसेवी आकाश मिश्रा, सोनू पंडित, अविनाश इंडियन ,रणवीर चौधरी ,पुष्पेंद्र अवाना, विजय यादव ,बेदू पहलवान, रामवीर सिंह चौहान,देवधर, जेपी यादव सुनील , सचिन ,धीरज, गिरधारी छोटू, अंशु, धर्मेंद्र चौधरी, शेर सिंह चौधरी, मदन सैनी, विनोद सैनी, हरिओम मीणा ,अमन चौहान, सौरभ नरूका चैन सिंह चौहान आदि बड़ी संख्या में युवा उपस्थित रहे ।


