राजगढ़ धाम पर मंत्रोच्चार के साथ हुआ माँ कालिका का किया महा जलाभिषेक
राजगढ़ धाम पर मंत्रोच्चार के साथ हुआ माँ कालिका का किया महा जलाभिषेक
501 दीपों से हुई माँ कालिका की महाआरती
अजमेर । नसीराबाद क्षेत्र के ऐतिहासिक धार्मिक स्थल राजगढ़ मसानिया भैरव धाम पर मगंलवार को मां कालिका का जलाभिषेक महोत्सव ढोल नगाड़ों की गूंज व मंत्रोचार के साथ मुख्य उपासक चंपालाल महाराज के सानिध्य में मनाया गया। धाम के प्रवक्ता अविनाश सेन ने बताया कि मसानिया भैरव धाम राजगढ़ मे राजगढ़ चौरिटेबल ट्रस्ट के तत्वाधान में जलाभिषेक महोत्सव में बड़ी संख्या में भक्त व श्रद्धालु राजगढ़ धाम पर मौजूद रहे। इस अवसर पर चंपालाल महाराज ने मां कालिका से प्रार्थना की कि राजगढ़ धाम में आने वाले प्रत्येक श्रद्धालु की सभी मनोकामनाएं पूरी हो और जो भी श्रद्धालु सच्ची आस्था विश्वास से राजगढ़ धाम में आ जाए वह यहां से निराश नहीं लौटे, सभी के कष्टों का निवारण हो ।
जलाभिषेक के दौरान मंदिर परिसर में भजन गायक ज्योति सैनी ने बाबा भैरव व माँ कालिका के मधुर भजनों की प्रस्तुतिया दी । जिस पर भक्तगण भाव विभोर होकर नाचने के लिये मजबूर हो गये। धाम पर आये अतिथियो व श्रद्धालुगणो ने बाबा के दर्शन कर मनोकामनापूर्ण स्तम्भ की परिक्रमा कर विशेष चमत्कारी चिमटी प्राप्त की। जलाभिषेक महोत्सव का समापन 501 दीपों से माँ कालिका की महाआरती के साथ सम्पन्न हुआ।
आज इस मौके पर डॉ. कैलाश वर्मा पूर्व संसदीय सचिव, सेवानिवृत्त आईपीएस महेन्द्र चौधरी, भंवरलाल सेन तहसीलदार नसीराबाद, राजेश किराड नायब तहसीलदार श्रीनगर, धर्मेंद्र गहलोत पूर्व महापौर, पदम जैन सरपंच जैठाना, दिलीप राठी सरंपच श्रीनगर, ज्ञान सिंह रावत सरपंच भवानीखेडा, विजेन्द्र राठौड सरपंच दैराठू, मान सिंह सरपंच नांदला, राजू गुर्जर सरंपच न्यारा, भंवर सिंह सरपंच झडवासा, सुरेन्द्र गुर्जर उपसरंच राजगढ, देवेन्द्र गूर्जर पूर्व सरपंच, कुलदीप मेघवंशी, सलीम, आदि उपस्थित थे।
राजगढ़ भैरव धाम पर मां कालिका के जलाअभिषेक महोत्सव पर आए हुए सभी भक्तों श्रद्धालुओं के लिए श्री मसानिया भैरव धाम राजगढ़ चौरिटेबल ट्रस्ट द्वारा भंडारा-प्रसादी का आयोजन किया गया।


