भटियाणी मे स्थित शिव मन्दिर मे सहस्त्र जलधारा कल
भटियाणी मे स्थित शिव मन्दिर मे सहस्त्र जलधारा कल
पुष्कर से कावडिये ला रहे है जल
मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर
अजमेर । नसीराबाद के निकटवर्ती ग्राम भटियाणी के आथूना बास स्थित शिव मन्दिर मे सोमवार को सहस्त्र जलधारा होगी । समाजसेवी पुखराज टांक ने बताया कि ग्राम से पुष्कर गये कावडिये पुष्कर से कांवड द्बारा जल लेकर आ रहे है । रात्रि विश्राम रास्ते मे करने के पश्चात सुबह भटियाणी पहुचेगे । ग्राम मे पहुचने पर ग्रामीण गाजे बाजे के साथ स्वागत कर ग्राम परिक्रमा करते हुए आधुना बास स्थित शिव मन्दिर मे पहुचेगे । जहां कावडिये पुष्कर से लाये जल से बाबा भोलेनाथ का जलाभिषेक करेगे । वही पंडित सत्यनारायण शर्मा व महावीर शर्मा द्बारा शिव महिमा स्त्रोतों के पाठ के साथ भगवान शिव का विधि विधान से जलाभिषेक करायेंगे । जिसमे ग्रामीण घीसू वैष्णव , पुखराज टांक , राजू छीपा , मनीष तैला , सुखदेव चोयल , प्रभुजी टंकीवाले , रतन , मुकेश प्रजापत , मुकेश शर्मा सहित सभी ग्रामीणो का सहयोग मिल रहा है ।


